NewsNation Online

FireFly In News

अपहरण के बाद हाई-वोल्टेज ड्रामा: छत्रपति संभाजीनगर से अगवा बच्चा 6 घंटे में सुरक्षित बरामद!

High-voltage drama after kidnapping: Kidnapped child from Chhatrapati Sambhajinagar recovered safely in 6 hours!

*भोकरदन पुलिस की सटीक रणनीति से अपहरणकर्ताओं का प्लान फेल, 2 करोड़ की फिरौती मांगने वाले गिरफ्तार

जालना: छत्रपति संभाजीनगर से अगवा किए गए 7 वर्षीय मासूम चैतन्य तुपे को पुलिस ने मात्र 6 घंटे के भीतर सुरक्षित बचा लिया.फिल्मी अंदाज में हुई इस घटना में अपहरणकर्ताओं ने बच्चे को बलेनो कार में डालकर फरार होने के बाद 2 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की थी. लेकिन पुलिस की मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया.

कैसे हुआ पूरा ऑपरेशन?

4 फरवरी की रात 8:45 बजे सिडको इलाके से अज्ञात लोगों ने चैतन्य का अपहरण किया और उसे तेज रफ्तार कार में लेकर फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस नियंत्रण कक्ष ने हाई अलर्ट जारी किया. प्रभारी अधिकारी किरण बिडवे के नेतृत्व में छत्रपति संभाजीनगर से भोकरदन तक के मुख्य मार्गों पर पुलिस ने नाकाबंदी कर दी.

इसी दौरान, पुलिस पेट्रोलिंग टीम को जाफराबाद-भोकरदन रोड पर एक कार दुर्घटना की सूचना मिली.जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो उन्हें वहां घायल प्रणव समाधान शेवत्रे मिला, जिसने पूछताछ के दौरान इस अपहरण में शामिल अपने अन्य साथियों—हर्षल उर्फ ज्ञानेश्वर शेवत्रे, जीवन नारायण शेवत्रे और बन्टी गायकवाड—का नाम उगला.

*फिरौती से पहले ही पुलिस ने किया मास्टरस्ट्रोक!

वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश पर ब्रम्हपुरी और आलंद में छापेमारी की गई. आखिरकार, मासूम चैतन्य को आलंद के खेतों से सकुशल बरामद कर लिया गया. पुलिस ने सभी आरोपियों को धर दबोचते हुए मामले को महज कुछ घंटों में ही सुलझा लिया.

इस ऑपरेशन को सफल बनाने में पुलिस अधीक्षक अजय कुमार बंसल, अपर पुलिस अधीक्षक आयुष नोपाणी, उपविभागीय पुलिस अधिकारी गणपत दराडे, पुलिस निरीक्षक किरण बिडवे,सहायक पुलिस निरीक्षक  खामगल, पुलिस उपनिरीक्षक सागर शिंदेऔर उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

भोकरदन पुलिस और छत्रपति संभाजीनगर क्राइम ब्रांच की जबरदस्त प्लानिंग और तेज़ कार्रवाई ने इस हाई-प्रोफाइल अपहरण केस को अंजाम तक पहुंचाया, जिससे अपराधियों के हौसले पस्त हो गए हैं.


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading