NewsNation Online

FireFly In News

फाइनान्स कंपनी बनकर रिक्षा चालक से लूट — मौजपुरी पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, ₹2.75 लाख बरामद

फाइनान्स कंपनी का झांसा देकर रिक्षा चालक से लूट — मौजपुरी पुलिस की कार्रवाई

फाइनान्स कंपनी का झांसा देकर रिक्षा चालक से लूट — मौजपुरी पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, ₹2.75 लाख का माल बरामद

जालना (परतूर): फाइनान्स कंपनी का कर्मचारी बनकर रिक्षा चालक से जबरन पैसे लूटने वाले दो शातिर अपराधियों को मौजपुरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से ₹2.75 लाख का मुद्देमाल भी बरामद किया है, जिसमें नगद राशि और वाहन शामिल हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 3 जुलाई 2025 को परतूर तालुका के इंदिरानगर निवासी शेख नूर शेख अमीन, जो एक अँपे रिक्षा चालक हैं, सिमेंट चूल्हे बेचने के लिए ग्रामीण इलाकों में गए थे। बिक्री के बाद जब वह परतूर लौट रहे थे, तभी मौजपुरी थाना क्षेत्र के चितळी पुतळा फाटा के पास दो अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी रिक्षा को अपनी गाड़ी से रोक लिया और रिक्षा की चाबी छीन ली।

जब पीड़ित ने कारण पूछा, तो उन्होंने खुद को फाइनान्स कंपनी का कर्मचारी बताया और कहा कि रिक्षा की किश्त बकाया है। पीड़ित ने कहा कि इस समय पैसे नहीं हैं, अगले किश्त में भर दूंगा। इस पर एक आरोपी ने रिक्षा लेकर आगे चला गया और दूसरा पैसों की मांग करने लगा।

घबराए रिक्षा चालक ने अपने एक मित्र से ₹1,000 उधार लेकर आरोपी को दे दिए। इसके बाद आरोपी ने रिक्षा की डिक्की में रखे व्यापार के ₹9,000 भी जबरन निकाल लिए और चाबी फेंककर मौके से फरार हो गए।

फिर्याद के आधार पर मौजपुरी थाने में IPC की धारा 309(4), 352, 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री अजयकुमार बंन्सल, अपर पुलिस अधीक्षक श्री आयुष नोपाणी और उपविभागीय अधिकारी श्री विशाल खांबे के मार्गदर्शन में तत्काल जांच शुरू की गई।

गिरफ्तार आरोपी:

  • 1. बालाजी उर्फ ज्ञानदेव नामदेव खरात (निवासी विरेगाव, जालना)
  • 2. सुनील दत्तू गावडे (निवासी चितळी पुतळा, जालना)

पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया। उनके पास से पीड़ित की रक़म और वाहन सहित कुल ₹2,75,000 मूल्य का माल बरामद किया गया है। न्यायालय ने दोनों को 7 जुलाई 2025 तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

मौजपुरी पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी के साथ इस तरह का फर्जी फाइनान्स कर्मचारी बनकर धोखाधड़ी या जबरन वसूली हुई हो तो वे तुरंत थाने से संपर्क करें।

पुलिस टीम का विशेष योगदान

यह कार्रवाई सहायक पुलिस निरीक्षक श्री मिथुन घुगे के नेतृत्व में उपनिरीक्षक श्री विजय तडवी और टीम के अन्य सदस्यों — चंद्रकांत पवार, मच्छिंद्र वाघ, दादासाहेब हरणे, भास्कर वाघ, भगवान खरात, प्रशांत म्हस्के, प्रदीप पाचरणे, अविनाश मांटे, सदाशिव खैरे और धोंडीराम वाघमारे — द्वारा अंजाम दी गई।


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
NewsNationOnline Team

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading