NewsNation Online

FireFly In News

“डॉक्टर या दरिंदा? मरीज महिलाओं के साथ अश्लील हरकत का वीडियो वायरल”

“Doctor or beast? Video of him doing obscene acts with female patients goes viral”

जालना: भोकरदन के केदारखेडा इलाके के एक प्रतिष्ठित डॉक्टर पर मरीज महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है.

आरोप है कि उम्रदराज इस डॉक्टर ने अपने क्लिनिक में इलाज के लिए आई महिलाओं के साथ यौन शोषण किया.इससे पहले भी डॉक्टर पर महिलाओं के वीडियो बनाकर उनका शारीरिक शोषण करने का आरोप लग चुका है. डॉक्टर जैसे सम्मानित पेशे से जुड़े व्यक्ति द्वारा इस प्रकार की घिनौनी हरकत सामने आने के बाद मरीजों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.

ग्रामीण और शहरी इलाकों में डॉक्टरों को ईश्वर के समान माना जाता है, लेकिन इस डॉक्टर ने इस विश्वास का दुरुपयोग कर मानवता को शर्मसार कर दिया है.

आशंका जताई जा रही है कि क्लिनिक में आने वाली महिलाओं का गुप्त रूप से वीडियो बनाया गया और स्त्रीरोग जांच के नाम पर उनके साथ यौन उत्पीड़न किया गया. इस घटना के बाद स्थानीय स्तर पर भारी आक्रोश है. लोगों ने आरोपी डॉक्टर की गहन जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

हालांकि, वायरल हो रही इस वीडियो को लेकर यह भी चर्चा हो रही है कि यह वीडियो बदनाम करने या शरारतपूर्ण तरीके से फैलाया गया हो सकता है. इस पहलू की भी जांच की जा रही है.


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading