NewsNation Online

FireFly In News

मिलावटयुक्त सेक्स पावर औषधि विक्रय मामला: जालना के व्यक्ति पर कानूनी शिकंजा

Case of selling adulterated sex power medicine: Legal action on a person from Jalna

जालना: सेक्स पावर बढ़ाने का दावा करने वाले आयुर्वेदिक औषधियों में एलोपैथिक रसायनों की मिलावट कर बेचने के आरोप में जालना तहसील के सारवाडी पाचनवडगांव निवासी सोमनाथ उर्फ संभाजी मदन के खिलाफ जालना गामीण पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है.औषधि सहायक आयुक्त वर्षा महाजन ने इस मामले में दो दिन पहले शिकायत दर्ज कराई थी.

पुलिस निरीक्षक सुरेश उनवणे ने बताया कि 2022 में बीड जिले में सड़क किनारे टाइगर किंग क्रीम, टाइगर कैप्सूल, और एन के 10 जैसे उत्पादों को आयुर्वेदिक दवा के रूप में बेचते हुए मदन को पकड़ा गया था.

इन दवाओं को पुरुषों की सेक्स पावर बढ़ाने का दावा किया जा रहा था.उस समय औषधि सहायक आयुक्त बजाज ने मदन के पास से दवाओं का स्टॉक जब्त कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा था. साथ ही, सारवाडी पाचनवडगांव स्थित मदन के घर पर भी छापा मारकर वहां से दवाओं का बड़ा स्टॉक जब्त किया गया. प्रयोगशाला रिपोर्ट में इन उत्पादों में मिलावट की पुष्टि हुई है.

इस प्रकरण में  पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.पुलिस निरीक्षक सुरेश उनवणे ने बताया कि मामले की  जांच जारी है।


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading