8वें वेतन आयोग को लेकर केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की उम्मीदें लगातार बढ़ रही हैं। कर्मचारी संगठनों की प्रमुख मांग है कि महंगाई भत्ते (DA) को बेसिक पे में मर्ज किया जाए, जिससे वेतन, पेंशन और रिटायरमेंट से जुड़े कई वित्तीय लाभों में बढ़ोतरी हो सके।
क्या होता है महंगाई भत्ता (DA)?
महंगाई भत्ता (Dearness Allowance-DA) केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को महंगाई के बढ़ते प्रभाव से राहत देने के लिए दिया जाता है। यह कर्मचारी की बेसिक सैलरी का एक निश्चित प्रतिशत होता है, जिसे समय-समय पर महंगाई के अनुसार संशोधित किया जाता है। DA बढ़ने से कर्मचारियों की हाथ में मिलने वाली सैलरी भी बढ़ जाती है।
साल में दो बार बढ़ता है DA
केंद्र सरकार आमतौर पर हर साल दो बार DA में संशोधन करती है। पहला संशोधन जनवरी से जून की अवधि के लिए और दूसरा जुलाई से दिसंबर की अवधि के लिए लागू किया जाता है। इसका निर्धारण ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स (AICPI-IW) के आधार पर किया जाता है। हाल ही में सरकार ने DA में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर इसे 58 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत कर दिया है।
DA मर्जर की मांग क्यों उठ रही है?
कर्मचारी संगठनों का मानना है कि 8वें वेतन आयोग के लागू होने पर मौजूदा DA को बेसिक पे में जोड़ दिया जाए। इससे नई बेसिक सैलरी तय होगी और भविष्य में मिलने वाले DA की गणना भी उसी बढ़े हुए बेसिक पे पर होगी। हालांकि, अभी तक सरकार या 8वें वेतन आयोग की ओर से DA मर्जर पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
DA मर्ज होने से क्या होंगे फायदे?
यदि DA को बेसिक पे में मर्ज किया जाता है तो कर्मचारियों की बेसिक सैलरी बढ़ जाएगी। इसका सीधा असर टेक-होम सैलरी पर पड़ सकता है। इसके साथ ही कर्मचारी और सरकार दोनों का भविष्य निधि (PF) योगदान बढ़ेगा, जिससे रिटायरमेंट के समय मिलने वाला फंड भी अधिक होगा।
ग्रेच्युटी और पेंशन में भी मिलेगा लाभ
बेसिक पे बढ़ने का फायदा ग्रेच्युटी, लीव एनकैशमेंट और अन्य रिटायरमेंट लाभों में भी मिलेगा। वहीं पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत (DR) को भी पेंशन में समायोजित किए जाने की संभावना जताई जा रही है। इससे उनकी मासिक पेंशन में भी वृद्धि हो सकती है।
फिलहाल क्या है स्थिति?
फिलहाल 8वां वेतन आयोग अपनी सिफारिशें तैयार कर रहा है। DA को बेसिक पे में मर्ज करने को लेकर कर्मचारी संगठनों की मांग जरूर सामने आई है, लेकिन इस पर अंतिम फैसला आयोग की सिफारिशों और केंद्र सरकार के निर्णय के बाद ही स्पष्ट होगा।
Discover more from NewsNation Online
Subscribe to get the latest posts sent to your email.









































































































Leave a Reply