Silver Price Crash: चांदी की कीमतों में 6% की भारी गिरावट, वजह बना चीन का बड़ा एक्शन
Silver Price Fall: चांदी की कीमतों में आई 6% की अचानक और तेज गिरावट के पीछे कोई और नहीं, बल्कि चीन है। चीन ने अपने फ्यूचर्स मार्केट में चल रही भारी सट्टेबाजी पर लगाम लगाने के लिए सख्त कदम उठाए, जिससे ग्लोबल मार्केट में हड़कंप मच गया।
इन फैसलों के बाद ट्रेडर्स में घबराहट फैल गई और मुनाफा बचाने के लिए जोरदार बिकवाली देखने को मिली, जिससे चांदी के दाम धड़ाम से टूट गए।
क्या थी चीन की असली समस्या?
चीन के फ्यूचर्स मार्केट में चांदी को लेकर जबरदस्त सट्टेबाजी (Speculation) चल रही थी। निवेशक फिजिकल चांदी खरीदने-बेचने के बजाय, केवल भविष्य की कीमतों पर दांव लगा रहे थे।
इस सट्टेबाजी की वजह से चांदी की कीमतें तेजी से और अस्वाभाविक तरीके से ऊपर जा रही थीं। चीनी सरकार को डर था कि यह तेजी एक बुलबुले में बदल सकती है, जो कभी भी फूट सकता है और बाजार को नुकसान पहुंचा सकता है।
चीन ने कौन-सी ‘तिकड़म’ लगाई?
बाजार को ठंडा करने के लिए Shanghai Futures Exchange ने रातों-रात दो बड़े और सख्त फैसले लिए:
- ट्रेडिंग लिमिट घटाई: एक दिन में कोई ट्रेडर कितनी चांदी के कॉन्ट्रैक्ट खरीद या बेच सकता है, इसकी सीमा काफी कम कर दी गई।
- हाई-स्पीड ट्रेडर्स पर कार्रवाई: कंप्यूटर एल्गोरिद्म के जरिए सेकंडों में हजारों ट्रेड करने वाले हाई-फ्रीक्वेंसी ट्रेडर्स को एक्सचेंज से बाहर कर दिया गया।
धड़ाम से गिरी चांदी की कीमत
इन सख्त नियमों ने सट्टेबाजों को बड़ा झटका दिया। जैसे ही नए नियम लागू हुए, ट्रेडर्स घबरा गए और तेजी से अपनी पोजिशन काटनी शुरू कर दी।
नतीजा यह हुआ कि चांदी की कीमतें करीब 6% टूटकर $89.95 प्रति औंस के स्तर तक आ गईं।
कमोडिटी एक्सपर्ट क्या कहते हैं?
Saxo Bank के कमोडिटी स्ट्रैटेजी हेड ओले हैनसेन का कहना है, “हालांकि पश्चिमी सोशल मीडिया पर चांदी निवेशकों के बीच चर्चा में रही है, लेकिन असल में इसके पीछे चीन के सट्टेबाज ही मुख्य ताकत थे।”
उन्होंने आगे कहा कि औद्योगिक धातुओं के ट्रेडिंग वॉल्यूम में जबरदस्त बढ़ोतरी और लंदन की तुलना में चीन में चांदी पर दिया जा रहा ऊंचा प्रीमियम इस बात की साफ पुष्टि करता है।
डेढ़ महीने में कितनी महंगी हुई चांदी?
हालिया गिरावट के बावजूद, चांदी ने बीते डेढ़ महीने में जबरदस्त रिटर्न दिया है। सिर्फ 6 ट्रेडिंग सेशन्स में चांदी 20.16% या करीब ₹49,100 प्रति किलो तक उछल चुकी है।
8 जनवरी को चांदी की कीमत ₹2,43,500 प्रति किलो थी। चांदी लगातार दूसरे साल सोने से बेहतर प्रदर्शन कर रही है और अब तक करीब 22.4% का रिटर्न दे चुकी है।
डिस्क्लेमर: यह खबर केवल जानकारी के उद्देश्य से है। कमोडिटी मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की सलाह जरूर लें।

Discover more from NewsNation Online
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
























