NewsNation Online

FireFly In News

समृद्धी महामार्ग पर डीजल चोरी की साजिश नाकाम: एक आरोपी गिरफ्तार, ₹6.20 लाख का माल जब्त

समृद्धी महामार्ग पर डीजल चोरी की साजिश नाकाम: सतर्क पुलिस ने पकड़ा एक आरोपी, ₹6.20 लाख का माल जब्त

जालना: समृद्धी महामार्ग पर एक ट्रक से डीजल चोरी की बड़ी कोशिश को जालना महामार्ग पुलिस ने सतर्कता से विफल करते हुए ₹6,20,920 मूल्य का सामान जब्त किया है। इस कार्रवाई में एक आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया, जबकि अन्य तीन आरोपी मौके से फरार हो गए।

इस ऑपरेशन का नेतृत्व पुलिस उपनिरीक्षक रामदास निकम ने किया। उनके साथ डी.आर. गवई, एस.एस. दाभाडे, घागरेलहू जाधव की टीम पेट्रोलिंग कर रही थी। घटना 29 मार्च की रात को समृद्धी महामार्ग के चैनल क्रमांक 351/900, कडवंची परिसर क्षेत्र में घटी।

* घटना का विवरण:

ट्रक MH 12 UG 7108 का ब्रेकडाउन 29 मार्च शाम 5 बजे हुआ था। ट्रक चालक गोकुल वसंत पवार (निवासी: जामखेड, अहिल्यानगर) को पुलिस टीम ने सहायता के लिए संपर्क नंबर दिया था। 30 मार्च की रात 1:30 बजे चालक ने सूचना दी कि एक सफेद, बिना नंबर की कार ट्रक के पास आकर डीजल चोरी कर रही है।

पुलिस टीम ने हेडलाइट बंद कर बिना समय गंवाए मौके पर दबिश दी। जैसे ही पुलिस ने कार को घेरा, उसमें सवार चार में से तीन लोग अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गए, जबकि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी का नाम: राहुल राधाकिसन कोकाटे (उम्र 23 वर्ष, निवासी: रांजणगांव, तहसील बदनापूर, जिला जालना)।

फरार आरोपियों में शामिल:

  • कृष्णा भांबले (जाफराबाद)
  • नारायण (जाफराबाद)
  • संदीप

* जब्त सामग्री का विवरण:

  • 70 लीटर डीजल
  • 13 कैन (2 भरे हुए, 11 खाली)
  • 2 प्लास्टिक की नलियाँ (डीजल निकालने हेतु)
  • Vivo कंपनी का मोबाइल फोन
  • सफेद कार जिसमें तीन अलग-अलग नंबर प्लेट
  • कुल जब्त माल का मूल्य: ₹6,20,920

इस मामले में ट्रक चालक गोकुल वसंत पवार की लिखित शिकायत पर तालुका पुलिस स्टेशन, जालना में विस्तृत एफआईआर दर्ज की गई है।

फरार आरोपियों की तलाश समृद्धी महामार्ग के विभिन्न टोल नाकों और पेट्रोल पंप क्षेत्रों में की जा रही है। यह कार्रवाई समृद्धी महामार्ग की सुरक्षा में तैनात पुलिस बल की सजगता और मुस्तैदी का उदाहरण है।

#समृद्धी_महामार्ग #डीजल_चोरी #जालना_पुलिस #क्राइम_न्यूज़ #महाराष्ट्र_हाईवे_सेफ्टी





Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading