NewsNation Online

FireFly In News

महाबोधी विहार बौद्ध समाज को सौंपा जाए – वंचित बहुजन आघाड़ी की बोधगया मुक्ती की मांग

महाबोधी विहार बौद्ध समाज को सौंपा जाए – वंचित बहुजन आघाड़ी की बोधगया मुक्ती की मांग

जालना: वंचित बहुजन आघाड़ी एवं भारतीय बौद्ध महासभा की ओर से एक संयुक्त मांग की गई है कि बुद्धगया मंदिर अधिनियम 1949 को रद्द किया जाए और महाबोधी बौद्ध विहार, बोधगया का प्रबंधन बौद्ध समाज को सौंपा जाए।

इस संबंध में वंचित बहुजन आघाड़ी की ओर से पुलिस निरीक्षक सेवली (ता. जालना) के माध्यम से एक ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति, भारत सरकार, नई दिल्ली तथा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भेजा गया।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया: “महाबोधी विहार बोधगया बौद्ध धर्म का पवित्र स्थल है, और उसका नियंत्रण बौद्ध समाज को सौंपा जाना चाहिए। 1949 का मंदिर अधिनियम बौद्ध समाज के अधिकारों का हनन है, जिसे तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाना चाहिए।”

इस ज्ञापन पर वंचित बहुजन आघाड़ी मराठवाड़ा उपाध्यक्ष दीपक डोके, जिल्हा सचिव गणेश खरात, भगवान माघाडे, लहुजी पोहरे, भारतीय बौद्ध महासभा तालुका अध्यक्ष भास्कर गाडेकर, प्रल्हाद पालवे, सर्जेराव सदावर्ते, अरुण काकडे, अंबादास पट्टेकर, दगडूबा पट्टेकर, प्रसाद सदावर्ते, शरद काळे, सिद्धार्थ काळेबाग, शरद वाघमारे, अशोक तिवरे, उकंडराव सदावर्ते, लखन सदावर्ते, आत्माराम सदावर्ते, बबन खाडे, सिद्धार्थ ज्ञानदेव सदावर्ते, दीपक खरात, दिलीप मगर, गौतम मगर, रोशन सदावर्ते, दीपक डोके, मदन डोके, संजय डोके, एकनाथ डोके, प्रविण काळे, राजेंद्र काळे, अजिंक्य काळे, ज्ञानेश्वर सदावर्ते, दिलीप आसाराम मगर, संतोष मगर, दीपक मघाडे, कैलास माघाडे, दगडूबा पोहेकर, संदीप सदावर्ते, सम्यक डोके, शहाजी खाडे, दत्ता खाडे, करण काळे, भूषण काळे, प्रदीप काळे, पवन काळे, विशाल काळे, किशोर काळे, विश्वास काळे, विनय काळे, भारत काळे, राहुल काळे, आकाश काळे, विकास काळे, गौरव सदावर्ते, विशाल सदावर्ते सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

#बोधगया_मुक्ति_आंदोलन | #महाबोधी_विहार_बौद्धों_को | #वंचित_बहुजन_आघाड़ी | #बौद्ध_महासभा_ज्ञापन | #बुद्धगया_कानून_रद्द_हो






Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading