NewsNation Online

FireFly In News

कातिल बहु को जालना पुलिस ने परभणी से धरदबोचा

कातिल बहु को जालना पुलिस ने परभणी से धरदबोचा

* गुनाह शाखा पुलिस की सटीक कार्रवाई

जालना: जालना में मंगलवार की सुबह एक रोंगटे खड़े कर देने वाला हत्याकांड सामने आया—जहां एक बहू ने अपनी ही सास की हत्या कर दी, शव को बोरी में भरकर उसे ठिकाने लगाने के लिए घर से बाहर ले जाने का प्रयास किया। लेकिन बोरे से टपकता खून अपने सुराग छोड़ने लगा।

जिसके बाद कातिल बहु ने बोरे में बंद लाश को घर के बाहर सीढ़ियों पर फेंका और फरार हो गई, लेकिन पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई ने इस हत्यारिन बहु को महज 12 घंटे में परभणी से धर दबोच लिया।

मामला जालना शहर के भोकरदन नाका क्षेत्र का है, जहां मकान मालिक को सुबह घर की सीढ़ियों पर एक बोरे से खून बहता दिखाई दिया। पास जाकर देखा तो सीढ़ियों पर एक बोरी में महिला का शव मिला। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मृतका की पहचान सविता संजय शिनगारे (45 वर्ष) के रूप में हुई, जो वहां किरायेदार के रूप में रह रही थीं।


* CCTV ने खोला राज!

सदर बाजार पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास के CCTV फुटेज खंगाले, तो हैरान कर देने वाला सच सामने आया—सुबह 5:15 बजे एक महिला बोरी को घसीटते हुए कैमरे में कैद हुई, और कुछ ही मिनटों बाद प्रतीक्षा आकाश शिनगारे (मृतका की बहू) गेट खोलते हुए बाहर निकलती दिखाई दी।

* पुलिस को मिला सुराग, परभणी से दबोचा

फुटेज और सबूतों के आधार पर प्रतीक्षा को मुख्य आरोपी मानते हुए, पुलिस अधीक्षक अजयकुमार बंसल, अपर पुलिस अधीक्षक आयुष नोपानी, और उपविभागीय अधिकारी अनंत कुलकर्णी के निर्देशन में विशेष टीमें बनाई गई।

स्थानीय गुन्हे शाखा पुलिस निरीक्षक पंकज जाधव, सहायक पुलिस निरीक्षक उबाले, हेड कांस्टेबल वाघ व कॉन्स्टेबल काले को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी महिला परभणी में छिपी हुई है। टीम ने परभणी पहुँचकर उपनिरीक्षक परिहार, सहायक उपनिरीक्षक चट्टे, महिला पुलिसकर्मी आव्डाड, फड, रफिक और गायकवाड की मदद से ऑपरेशन अंजाम दिया और प्रतीक्षा को धर दबोचा।

* गिरफ्तारी के बाद सख्त पूछताछ जारी

आरोपी को जालना लाकर सदर बाजार पुलिस स्टेशन में पेश किया गया, जहां उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है। अब इस हत्याकांड की तह तक जाने के लिए पूछताछ का दौर जारी है, जिसकी कमान पुलिस निरीक्षक संदीप भारती संभाल रहे हैं।

जालना पुलिस की यह कार्रवाई कानून और जांच के प्रति उनकी सटीकता, तत्परता और टेक्नोलॉजी के कुशल उपयोग का उत्कृष्ट उदाहरण है।

#JalnaCrime #BreakingNews #BahuMurder #JalnaPolice #ParbhaniArrest #CrimeNewsHindi





Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading