NewsNation Online

FireFly In News

लोहे की सरिया और निर्माण सामग्री चोरी: जालना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 35,750 रुपये का माल बरामद

Iron bars and construction material stolen: Jalna police takes major action, goods worth Rs 35,750 recovered

जालना: स्थानीय अपराध शाखा ने एक बड़ी चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 35,750 रुपये की चोरी की निर्माण सामग्री और लोहे की सरिया के साथ गिरफ्तार किया है.

जालना जिले में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश पुलिस अधीक्षक अजय कुमार बसंल, अपर पुलिस अधीक्षक  आयुष नोपाणी और उपविभागीय पुलिस अधिकारी  अनंत कुलकर्णी ने दिए थे. इनके मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक  पंकज जाधव के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया.

*मामले का खुलासा और मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी

25 दिसंबर 2024 को चंदनझिरा पुलिस स्टेशन में दर्ज मामले की जांच के दौरान, सचिनसिंह बरीयामसिंह कलानी (उम्र 22) नामक आरोपी को गिरफ्तार किया गया.आरोपी ने अपने साथियों के साथ जालना शहर में सात स्थानों पर चोरी करने की बात कबूल की. इन चोरियों में उसने 35,750 रुपये की निर्माण सामग्री और लोहे की सरिया चुराई थी.

*सहआरोपियों की तलाश जारी

मुख्य आरोपी के बयान के आधार पर, उसके साथी सतबीरसिंह धातुरसिंह टाक और सावनसिंह मुकेंदरसिंह टाक भी इन अपराधों में शामिल थे. हालांकि, पुलिस अभी तक इन दोनों सहआरोपियों का पता लगाने में सफल नहीं हो पाई है.

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक  अजय कुमार बसंल, अपर पुलिस अधीक्षक  आयुष नोपाणी, और उपविभागीय पुलिस अधिकारी  अनंत कुलकर्णी के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक पंकज जाधव और उनकी टीम ने की. इस टीम में उपनिरीक्षक राजेंद्र वाघ, पोहेकॉन रामप्रसाद पव्हरे, रमेश राठोड, प्रभाकर बाघ, लक्ष्मीकांत आडेप, रुस्तुम जैवाल, दत्ता वाघुंडे, सागर बावीस्कर, रमेश काले, भागवत खरात, किशोर पुंगले और  अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे.


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading