NewsNation Online

FireFly In News

धुलीवंदन पर अवैध देशी शराब बिक्री का पर्दाफाश – तीर्थपुरी पुलिस की चार ठिकानों पर छापेमारी, पांच आरोपी गिरफ्तार

धुलीवंदन पर अवैध देशी शराब बिक्री का पर्दाफाश – तीर्थपुरी पुलिस की चार ठिकानों पर छापेमारी, पांच आरोपी गिरफ्तार

जालना: जालना:धुलीवंदन के अवसर पर तीर्थपुरी क्षेत्र में अवैध रूप से देशी शराब की बिक्री करने वालों के खिलाफ तीर्थपुरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सहायक पुलिस निरीक्षक साजिद अहमद के नेतृत्व में पुलिस ने होटल, किराना दुकानों और अन्य ठिकानों पर छापेमारी करते हुए पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लगभग ₹20,000 की देशी शराब जब्त की है।

पुलिस ने राहिरा फाटे स्थित सातबारा होटल पर छापा मारकर ₹6,900 मूल्य की देशी शराब जब्त की। इस मामले में होटल मालिक बाबासाहेब नाइक और संभाजी शिंदे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

इसके अलावा, मुरमा (त. घनसावंगी) स्थित संदीपान मुकणे के किराना दुकान से ₹7,200 की देशी शराब जब्त की गई। वहीं मुरमा में एक पत्र्ये की शेड से शराब बेचते हुए विकास मुकणे को पकड़ा गया और उसके कब्जे से ₹3,600 की शराब जब्त की गई।

तीर्थपुरी के पुराने बस स्टैंड के पास भी पुलिस ने छापा मारकर प्रदीप गाडेकर के पास से ₹1,500 की देशी शराब बरामद की।

इस पूरी कार्रवाई को सहायक पुलिस निरीक्षक साजिद अहमद के मार्गदर्शन में पुलिस कर्मचारी देशमुख, नारायण माळी, योगेश गायके और महेश तोटे ने अंजाम दिया।

#अवैध_शराब_बिक्री | #तीर्थपुरी_पुलिस_कार्रवाई | #धुलीवंदन_छापेमारी | #देशी_शराब_जब्ती | #पांच_आरोपी_गिरफ्तार



Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading