NewsNation Online

FireFly In News

जालना में जश्न: मेघनाताई बोर्डीकर बनीं राज्य मंत्री

Celebration in Jalna: Meghnatai Bordikar becomes state minister

जालना: भारतीय जनता पार्टी की विधायक मेघनाताई बोर्डीकर को महाराष्ट्र के मंत्रिमंडल में राज्य मंत्री के रूप में शामिल किया गया है. उनके मंत्री बनने की घोषणा के बाद जालना में खुशी का माहौल है.

जालना के उनके समर्थक शेख मुजीब, जिन्हें छोटू भाई के नाम से भी जाना जाता है, ने इसे जिले के लिए एक शुभ संकेत बताया। उन्होंने कहा, “मेघनाताई का जालना से गहरा संबंध है. उनके नेतृत्व में अब जिले में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे.”

शेख मुजीब ने नागपुर में मेघनाताई का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें जालना आने का निमंत्रण भी दिया. मेघनाताई के मंत्री बनने से क्षेत्र में विकास की उम्मीदें बढ़ गई हैं, और स्थानीय जनता इसे एक ऐतिहासिक क्षण मान रही है.


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading