NewsNation Online

FireFly In News

“भगतसिंह बॉयज़ ग्रुप के युवाओं का कांग्रेस में प्रवेश: गोरंट्याल के नेतृत्व में नई ऊर्जा”

भगतसिंह बॉयज़ ग्रुप के युवाओं ने थामा कांग्रेस का दामन, गोरंट्याल के नेतृत्व में किया प्रवेश

भगतसिंह बॉयज़ ग्रुप के युवाओं ने थामा कांग्रेस का दामन, गोरंट्याल के नेतृत्व में किया प्रवेश

जालना: शहर के सक्रिय युवा संगठन भगतसिंह बॉयज़ ग्रुप के पदाधिकारियों ने पूर्व विधायक कैलाश गोरंट्याल के नेतृत्व में विश्वास जताते हुए कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

रविवार को आयोजित विशेष कार्यक्रम में इन युवाओं ने कांग्रेस में प्रवेश किया, जहां कांग्रेस नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस अवसर पर युवा नेता अक्षय गोरंट्याल, सय्यद अजहर, सय्यद जमील, राम घोड़के सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेस में शामिल होने वालों में ग्रुप प्रमुख लखन नागरे सहित अक्षय काटकर, कृष्णा परलकर, विशाल मेहरा, गोविंद, करण लिहोरिये, अंश टेकूर, दीपक आंबील ढगे, दिनेश टेकूर, दिनेश पवार, नागेश आंतर, निखिल नागरे, कुलदीप बोरे, गोपाल गोरे, धर्मेश गाणे, अनिल पंडित, राजेश गोरे, राजेश आंतर, विकी चंद्रकड सहित दर्जनों युवाओं का समावेश रहा।

पूर्व विधायक कैलाश गोरंट्याल ने विश्वास जताया कि आने वाले महानगरपालिका चुनाव में युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी और संगठन में उनकी भागीदारी को बढ़ावा मिलेगा।

#भगतसिंहबॉयज़ग्रुप #कैलाशगोरंट्याल #कांग्रेसप्रवेश #जालनायुवासंगठन #जालनाराजनीति #महानगरपालिका2025 #अक्षयगोरंट्याल #युवासत्ता #जालनाखबरें #NewsNationOnline

Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
NewsNationOnline Team

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading