₹24.90 करोड़ अनुदान घोटाला: फरार तलाठी किरण जाधव गिरफ्तार, आरोपी संख्या बढ़कर 9
जालना / प्रेस नोट — 06 दिसंबर 2025
अंबड और घनसावंगी तालुकों में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों के लिए जारी सरकारी अनुदान में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा सामने आया है।
इसी मामले की जांच कर रही आर्थिक अपराध शाखा (EOW) जालना ने लंबे समय से फरार चल रहे तलाठी
किरण रविंद्र जाधव को छत्रपती संभाजीनगर से गिरफ्तार कर लिया।
जांच में सामने आया कि शासन ने आपदा राहत के लिए चार अलग-अलग जीआर जारी किए थे, लेकिन सूची अपलोडिंग की प्रक्रिया में
फर्जी नाम जोड़कर अनुदान राशि का दुरुपयोग किया गया।
तत्कालीन जिलाधिकारी द्वारा गठित जांच समिति ने रिपोर्ट में बताया कि
240 गांवों में कुल ₹24,90,77,811 की सरकारी राशि
का दुरुपयोग किया गया है।
मामले में अंबड थाने में अपराध रा. क्र. 453/2025 दर्ज कर आर्थिक अपराध शाखा को जांच जिम्मेदारी सौंपी गई।
अब तक आठ आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके थे।
तलाठी किरण जाधव की गिरफ्तारी के बाद यह संख्या बढ़कर नौ हो गई है।
कार्रवाई में शामिल अधिकारी
इस कार्रवाई का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक अजयकुमार बंसल,
अपर पुलिस अधीक्षक आयुष नोपाणी,
तथा आर्थिक अपराध शाखा के प्रभारी उपअधीक्षक सिद्धार्थ माने ने किया।
जांच दल में PI मिथुन घुगे सहित पुलिस अमलदार
गोकुलसिंह कायटे, समाधान तेलंग्रे, किरण चव्हाण, अंबादास साबळे,
गजानन भोसले, सागर बावीस्कर, दत्ता वाघुंडे, विष्णु कोरडे, ज्ञानेश्वर खुने,
रविंद्र गायकवाड, शुभम तळेकर, श्रेयस वाघमारे,
चालक पाठक मेजर और महिला अमलदार
जयश्री निकम, निमा घनघाव, मंदा नाटकर शामिल रहे।

- बाजार में बड़ी गिरावट, Nifty टूटा तो निवेशक क्यों घबराए?Nifty fall today के बाद भारतीय शेयर बाजार में बेचैनी बढ़ गई है। Sensex 500 अंक से ज्यादा गिरा, जबकि IT stocks ने market को कुछ राहत दी।
- SBI stock fall से बाजार में घबराहट, 7% गिरावट के बाद क्या अब खरीदारी का सही मौका?SBI stock fall ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। 7% गिरावट के बाद market में buying opportunity और आगे की strategy को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
- जालना में खूनी बदला: दो साल पुरानी दुश्मनी में युवक की चाकुओं से हत्या, दो नाबालिग हिरासत मेंजालना के चंदनझिरा इलाके में दो साल पुरानी दुश्मनी के चलते युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में दो नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया है।
- पेटीएम का भविष्य क्या बदल सकता है खेल?पेटीएम का भविष्य फिर चर्चा में है। Digital payments growth, fintech expansion और profitability focus के बीच investors जानना चाहते हैं कि क्या Paytm फिर बड़ी वापसी कर सकता है।
- पेटीएम शेयर प्राइस में फिर हलचल, निवेशकों की बढ़ी नजरपेटीएम शेयर प्राइस एक बार फिर निवेशकों के बीच चर्चा में है। जानिए fintech sector growth और company strategy के बीच stock को लेकर क्यों बढ़ी उम्मीदें।
Discover more from NewsNation Online
Subscribe to get the latest posts sent to your email.









































































































Leave a Reply