NewsNation Online

FireFly In News

खेत में खूनी दोपहर! 13 साल के किशोर ने महिला किसान का सिर कुचल कर की हत्या – पुलिस के सामने किया चौंकाने वाला खुलासा!

खेत में खूनी दोपहर! 13 साल के किशोर ने महिला किसान का सिर कुचल कर की हत्या – पुलिस के सामने किया चौंकाने वाला खुलासा!

जालना: जालना जिले के आंतरवाली टेंभी गांव में एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है। खेत में सो रही एक महिला किसान की सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी गई – और हैरान कर देने वाली बात यह है कि इस हत्या को अंजाम देने वाला कोई और नहीं, बल्कि मात्र 13 वर्ष 6 महीने का एक नाबालिग निकला।

मृतक महिला का नाम मिराबाई उर्फ संध्या राजाभाऊ बोंडारे (उम्र 41 वर्ष) है। 25 मार्च 2025 को दोपहर के समय वह अपने खेत में आराम कर रही थीं, तभी किशोर ने पत्थर से उसके सिर पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

हत्या का कारण जानकर पुलिस भी दंग रह गई। किशोर ने कबूल किया कि महिला बार-बार उसके खेत में बहता पानी रोकती थी और हाल ही में उसका मोबाइल भी पानी में फेंककर बर्बाद कर दिया था। इसी गुस्से में आकर उसने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

यह सनसनीखेज खुलासा स्थानीय गुन्हे शाखा और तीर्थपुरी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हुआ। पूरे ऑपरेशन का नेतृत्व एसपी अजय कुमार बन्सल, एएसपी आयुष नोपाणी, और डीएसपी विशाल खांबे के मार्गदर्शन में किया गया।

टीम में निरीक्षक पंकज जाधव, थाना प्रभारी साजिद अहमद, योगेश उबाले, राजेंद्र वाघ, प्रभा पठाडे, नारायण माली, प्रभाकर वाघ, लक्ष्मीकांत आडेप, सागर बाविस्कर, सतीश श्रीवास, आक्रूर धांडगे, इर्शाद पटेल, कैलास चेके, रमेश काले, सौरभ मुले और होमगार्ड धनंजय पवार सहित कई जाबांज अधिकारी शामिल थे।

जालना में अब ये सवाल गूंज रहा है – क्या अब खेत भी सुरक्षित नहीं रहे? और क्या कानून से खेलने की उम्र घटती जा रही है?

#जालना_हत्या #नाबालिग_अपराध #महिला_हत्या #खेत_में_हत्या #13सालका_कातिल





Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading