NewsNation Online

FireFly In News

जश्न-ए-खत्म-ए-कुरान और इसलाहे मुआशरा कॉन्फ्रेंस संपन्न | Jalna Sunni Conference Successfully Concludes

Jashn-e-Khatm-e-Quran and Islahe Muashra Conference concluded | Jalna Sunni Conference successfully concludes

जालना: मदरसा अहले सुन्नत जमजम के सालाना जलसे के मौके पर जमाते रजा-ए-मुस्तफा शाखा जालना द्वारा आयोजित सुन्नी इस्तेमा, जश्न-ए-खत्म-ए-कुरान और इसलाहे मुआशरा कॉन्फ्रेंस 19 फरवरी को आरिफ कॉलोनी में संपन्न हुआ। इस अवसर पर स्थानीय और राज्य भर से आए प्रतिष्ठित उलेमा-ए-कराम ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

इस्लाम अमन और शांति का संदेश देता है

मुफ्ती सैयद शाकिर हुसैन सैफी ने विशेष बयान में कहा कि इस्लाम अमन और शांति की तालीम देता है और इसमें जबरदस्ती की कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि इस्लाम अपनी हक्का नियत और सच्चाई की बुनियाद पर पूरी दुनिया में फैला है और फैलता रहेगा। इस्लाम को दहशतगर्दी से जोड़ना ही सबसे बड़ी दहशतगर्दी है। उन्होंने कुरान की अजमत, माता-पिता का सम्मान, नमाज की अहमियत, हलाल कमाई, और नाजायज रस्मो-रिवाज पर शानदार इस्लामी खिताब पेश किया।

मदरसे के विद्यार्थियों ने पेश किया तालीमी मुजाहिरा

इस मौके पर मदरसे के विद्यार्थियों ने तालीमी मुजाहिरा पेश किया, जिसमें तिलावत-ए-कुरान, नाते-पाक, सवाल-जवाब, मसाइल-ए-शरीयत और तकरीर शामिल थे। इस दौरान कुरान-ए-पाक को मुकम्मल करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र और इनाम से नवाजा गया। उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वालों को भी विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए।

सम्मानित उलेमा और अतिथियों की उपस्थिति

कार्यक्रम का संचालन मौलाना इमरान अमजदी ने किया। फारूक मेमन और हाफिज रेहान ने नाते-पाक पेश की। अंत में सलातो-सलाम और मुफ्ती साहब की दुआ पर कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उलेमा-ए-कराम और नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मौलाना काजी अल्लाह बख्श अमजदी, मौलाना मुफ्ती गुलाम नबी अमजदी, मौलाना अरबाज रजा हनफी, मौलाना सैयद नसिर रजा अमजदी, मौलाना दिलावर हुसैन रजवी, हाफिज अमजद रजवी, हाफिज वली अहमद रजवी, हाफिज फैयाज आदि उपस्थित थे।

सफल आयोजन के लिए आयोजकों का योगदान

इस आयोजन को सफल बनाने में तबरेज पठान, अरबाज शेख, रेहान बागवान, अब्दुल हसन, शहजाद खान, एजाज खान, आमिर खान, शेख रईस, शेख फिरोज, शेख निसार, शेख सलमान, शेख वसीम, शेख शाहबाज, शेख अनवर, शेख सोहेल, रियाज बागवान, अकबर खान (पीओपीवाले), अब्दुल जब्बार खान आदि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Keypoints: Jalna Sunni Conference, Islamic Conference, Quran Completion, Sunni Ittehad, Islamic Teachings, Mufti Syed Shakir Hussain Saifi, Halal Earnings, Importance of Namaz, Respect for Parents, Islamic Scholars, Jashn-e-Khatm-e-Quran, Islamic Education, Religious Gatherings, Islamic Preachings.


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading