NewsNation Online

FireFly In News

चंपालालजी संचेती का निधन–नेत्रदान

संचेती परिवार ने नेत्रदान कर दिखाया मानवता का अद्वितीय उदाहरण

The Sancheti family showed a unique example of humanity by donating their eyes

जालना, 13 दिसंबर 2024:
आज सुबह 8:00 बजे श्री चंपालालजी संचेती (80 वर्ष), निवासी फूल बाजार, जालना, का दुखद निधन हो गया। वे श्री सुनिल सांचेती के पिताजी और श्री सतीश एवं अनिल संचेती के काकाजी थे। सांचेती परिवार ने इस कठिन समय में एक अनुकरणीय निर्णय लेकर श्री चंपालालजी के नेत्रदान का संकल्प लिया और इसे गणपति नेत्रालय आई बैंक, जालना, के माध्यम से सफलतापूर्वक संपन्न कराया।

नेत्रदान के इस ऐतिहासिक कार्य को नेत्रदान क्रमांक 787 के रूप में दर्ज किया गया। परिवार ने यह कदम उठाकर न केवल दिवंगत आत्मा को अमर कर दिया बल्कि कई नेत्रहीनों की जिंदगी में उजाला लाने का माध्यम भी बने।

डॉ. सांचेती, श्री सतीश सांचेती और पूरे सांचेती परिवार के इस कार्य के लिए नेत्रदान प्रोत्साहक अभय करवा ने हार्दिक धन्यवाद अर्पित किया।

“नेत्रदान को अपनी पारिवारिक परंपरा बनाएं और नेत्रहीनों के जीवन से अंधकार दूर करें,”
संदेश देते हुए सांचेती परिवार ने समाज को एक सकारात्मक प्रेरणा दी।

नेत्रदान महादान है।


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading