NewsNation Online

FireFly In News

गणवेश वितरण: लायन्स क्लब की सामाजिक पहल जालना में


लायन्स क्लब की ओर से नाथानी विद्यालय में विद्यार्थियों को गणवेश वितरण

जालना: श्री एम.जी. नाथानी सिंधी हिंदी विद्यालय में संस्थापक अध्यक्ष स्व. जिंदुमल नाथानी की पुण्यतिथि के अवसर पर बुधवार को लायन्स क्लब ऑफ जालना की ओर से जरूरतमंद विद्यार्थियों को गणवेश वितरित किए गए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रांतपाल एम.जे.एफ. पुरुषोत्तम जयपुरिया ने की। इस अवसर पर लायन्स क्लब ऑफ जालना के अध्यक्ष राधेश्याम टिबडेवाल, सचिव राजेश खिस्ते, कोषाध्यक्ष रतन बजाज, द्वारकादास मुंदड़ा, संस्था के अध्यक्ष गोपीचंद सचदेव, सचिव किशोर टेकवाणी, विश्वस्त डॉ. आर.डी. सचदेव, लक्ष्मणदास नाथानी, लद्धाराम डेम्बड़ा, महेश नाथानी, प्रताप गेही, प्राचार्य प्रदीप देशमुख तथा मुख्याध्यापक संतोष भवर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत में स्व. जिंदुमल नाथानी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में मान्यवरों के हाथों विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं का सत्कार भी किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राथमिक, माध्यमिक एवं कनिष्ठ महाविद्यालय के विद्यार्थी, शिक्षक वर्ग और कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन एम.बी. गायकवाड़ ने किया जबकि आभार प्रदर्शन अमित शर्मा ने किया।

Tags: लायन्स क्लब, जालना, गणवेश वितरण, नाथानी विद्यालय, सामाजिक कार्य

 


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
NewsNationOnline Team

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading