अल्प बीमारी के बाद सगीर बशीर अंसारी का निधन
जालना:
शहर के निवासी सगीर बशीर अंसारी का शुक्रवार को अल्प बीमारी के बाद निधन हो गया। वे 47 वर्ष के थे। उनके असामयिक निधन से न केवल परिवार, बल्कि रिश्तेदारों, मित्रों और परिचितों में गहरा शोक व्याप्त है।
सगीर अंसारी सरल स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे। उनके निधन की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग शोक व्यक्त करने उनके निवास पर पहुंचे।
परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा हैं। शनिवार सुबह शेर सवार कब्रिस्तान में उनकी जनाज़ा नमाज़ अदा की गई, जिसके बाद उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में नागरिक, समाज के लोग और शुभचिंतक उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि सगीर अंसारी, ओबीसी नेता शब्बीर अहमद अंसारी के भतीजे थे। उनके निधन को समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।

- जेईएस कॉलेज विवाद: प्राचार्य पर छात्रों का गुस्सा, माफी के बाद भी इस्तीफे की मांग तेजजालना के जेईएस कॉलेज में प्राचार्य के खिलाफ छात्रों का आंदोलन उग्र हो गया है। माफी के बावजूद एबीवीपी ने इस्तीफे की मांग करते हुए सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
- महाराष्ट्र में जापानी इंसेफेलाइटिस अलर्ट, टीकाकरण तेजमहाराष्ट्र में जापानी इंसेफेलाइटिस को लेकर सरकार सतर्क, टीकाकरण अभियान तेज। CM फडणवीस ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की।
- उच्चशिक्षित युवती की पोल्ट्री फार्मिंग से 26 लाख कमाईजालना की अंकिता मोरे ने पोल्ट्री फार्मिंग से 10 महीनों में 26 लाख रुपये कमाकर ग्रामीण युवाओं के लिए मिसाल पेश की है।
- ब्लिंकिट-ज़ोमैटो खुले, स्थानीय दुकानों पर रोक क्यों? जालना में विवादजालना में ऑनलाइन डिलीवरी सेवाएं देर रात तक चालू रहने के बावजूद स्थानीय दुकानों को जल्दी बंद कराने पर विवाद खड़ा हो गया है।
- बंद क्रेडिट कार्ड पर बैंक की 33 लाख रुपये की मांग: उपभोक्ता मामलाक्रेडिट कार्ड बंद होने के बावजूद ग्राहक से 33 लाख की मांग पर आयोग ने बैंक को फटकार लगाते हुए 5 लाख मुआवजा देने का आदेश दिया।
Discover more from NewsNation Online
Subscribe to get the latest posts sent to your email.











































































































Leave a Reply