NewsNation Online

FireFly In News

जालना महानगरपालिका प्रारूप मतदाता सूची में अनियमितताओं पर कांग्रेस का निवेदन

जालना महानगरपालिका प्रारूप मतदाता सूची में अनियमितताओं पर कांग्रेस का निवेदन — जिलाधिकारी ने शीघ्र सुधार का आश्वासन

जालना: जालना शहर महानगरपालिका की आगामी सार्वत्रिक चुनाव प्रक्रिया के लिए जारी प्रारूप मतदाता सूची में पाई गई गंभीर अनियमितताओं के विरोध में शहर जिला कांग्रेस कमिटी ने आज जिलाधिकारी से मुलाकात कर विस्तृत निवेदन सौंपा। यह पहल महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन दादा सपकाल और सांसद डॉ. कल्याण काले के मार्गदर्शन में की गई।

कांग्रेस कमिटी ने अपने निवेदन में बताया कि प्रारूप मतदाता सूची में अनेक त्रुटियां और अनियमितताएँ सामने आई हैं। प्रमुख शिकायतों में मतदाताओं की गलत प्रविष्टियाँ, नागरिकों के नामों को एक प्रभाग से दूसरे प्रभाग में स्थानांतरित होना, परप्रांतीय व्यक्तियों के नामों का सूची में दर्ज होना और कई मतदाताओं के फोटो का एक ही सूची में दो से दस बार तक दोहराया जाना शामिल हैं। साथ ही अन्य तकनीकी व प्रशासनिक त्रुटियों का भी उल्लेख किया गया है।

इन मुद्दों पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए शहराध्यक्ष अतीक खान के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जिल्हाधिकारी से तत्काल जांच और आवश्यक सुधार की मांग की। जिल्हाधिकारी ने आवेदनों और आपत्तियों की नोटिस लेने के बाद कहा कि सभी प्रासंगिक शिकायतों की जांच कर मतदाता सूची में आवश्यक संशोधन जल्द से जल्द किए जाएंगे और समय पर सुधार सुनिश्चित किया जाएगा।

प्रतिनिधिमंडल में शकील शेख, चैतन्य जायभाये, इब्राहिम शेख, वसीम शेख, करीम बिल्डर, सचिन जाधव, कलीम खान, अब्दुल रहीम तांबोली, रघुवीर गुडे, एडवोकेट सलमान, इमरान खान, फकीरा वाघ, नदीम भाई, संतोष पाटिल, मोहसिन खान, रोहित कसबे, शकील कुरैशी, जावेद शेख, नरेश रायपेल्ली और सैयद कदीर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Jalna congress



Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
NewsNationOnline Team

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading