
जालना में कड़ाके की ठंड — महाराष्ट्र के 11 जिलों में ‘यलो अलर्ट’, तापमान में तेज गिरावट
जालना/मुंबई/पुणे — भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने महाराष्ट्र में कड़ाके की ठंड को देखते हुए बड़ा अपडेट जारी किया है। जालना सहित मराठवाड़ा, उत्तर महाराष्ट्र और विदर्भ के कुल 11 जिलों में ‘यलो अलर्ट’ घोषित किया गया है। राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे दर्ज किया जा रहा है।
किस जिलों में ‘यलो अलर्ट’ जारी?
- जालना: ठंड में तेज बढ़ोतरी, पारा तेजी से नीचे
- नाशिक: न्यूनतम तापमान लगभग 8°C
- जलगांव: तापमान 9°C तक गिरने की संभावना
- धुळे व नंदुरबार: ठंड की लहर जारी
- नांदेड, बीड, परभणी, हिंगोली: मराठवाड़ा में ठंड का प्रकोप
- गोंदिया: विदर्भ में सर्वाधिक ठंड, पारा 9°C तक
- नागपुर: 11°C न्यूनतम तापमान
- अमरावती: 12°C तापमान दर्ज

ठंड बढ़ने की वजह क्या है?
IMD के अनुसार उत्तर भारत में बर्फबारी और वहाँ से आने वाली उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं ने महाराष्ट्र के तापमान को तेजी से नीचे गिराया है। मध्य भारत के ऊपर बना उच्च-दबाव क्षेत्र भी ठंड को और तेज कर रहा है।

नागरिकों के लिए जरूरी सावधानियाँ
- सुबह-शाम बाहर निकलते समय गरम कपड़े पहनें
- बच्चों और बुजुर्गों की विशेष देखभाल करें
- ठंडी हवा में लंबे समय तक रहने से बचें
- सर्दी, खांसी या सांस संबंधी समस्या हो तो डॉक्टर से सलाह लें

Discover more from NewsNation Online
Subscribe to get the latest posts sent to your email.





































































































Leave a Reply