NewsNation Online

FireFly In News

जालना में फर्नीचर दुकान में बड़ी चोरी — पुलिस ने 7.75 लाख रुपये का माल बरामद कर तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया

जालना में फर्नीचर दुकान में बड़ी चोरी — पुलिस ने 7.75 लाख रुपये का माल बरामद कर तीन शातिर चोरों को दबोचा

जालना।
महाराष्ट्र के जालना जिले के मौजपुरी थाना क्षेत्र में फर्नीचर व इलेक्ट्रॉनिक दुकान में सेंध लगाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर चोरों के गिरोह का पर्दाफाश हो गया है। स्थानीय अपराध शाखा व मौजपुरी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 7 लाख 75 हजार रुपये का चोरी का माल बरामद किया है।

घटना का पूरा विवरण —

व्यापारी ज्ञानेश्वर सरजेराव मुले (निवासी भालगांव, अंबड तहसील) ने मौजपुरी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि 8 अप्रैल 2025 की रात उन्होंने अपनी ‘माऊली फर्नीचर व इलेक्ट्रॉनिक’ नामक दुकान बंद कर घर गए थे।

इसी दौरान चोरों ने दुकान के पीछे से शेड के स्क्रू खोलकर भीतर प्रवेश किया और एलईडी टीवी, गैस स्टोव, मिक्सर सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने तत्काल घटना स्थल का पंचनामा कर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस की जबरदस्त कार्रवाई —

जालना के पुलिस अधीक्षक अजयकुमार बंन्सल, अपर पुलिस अधीक्षक आयुष नोपाणी व उपविभागीय अधिकारी दादाहरी चौरे के मार्गदर्शन में जांच टीम बनाई गई।

सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी दिलीप दगडुबा झिने (निवासी लोणगांव) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसने अपने अन्य दो साथियों — विनोद काळेबळीराम फुके के साथ मिलकर चोरी की बात कबूल की।

बरामद माल —

पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी में उपयोग की गई बोलेरो पिकअप गाड़ी के साथ-साथ एलईडी टीवी (32 इंच), गैस स्टोव, मिक्सर आदि सामान जब्त किया। जब्त माल की कुल कीमत करीब 7 लाख 75 हजार रुपये बताई जा रही है।

आगे की कार्रवाई —

पुलिस ने बताया कि चोरी का कुछ सामान अभी फरार आरोपियों के पास है, जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर शेष माल भी बरामद किया जाएगा।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका —

इस कार्रवाई को अंजाम देने में सहायक पुलिस निरीक्षक मिथुन घुगे, पुलिस निरीक्षक पंकज जाधव, उपनिरीक्षक योगेश उबाळे, राजेंद्र वाघ सहित मौजपुरी पुलिस थाने व स्थानीय अपराध शाखा के जवानों की अहम भूमिका रही।

Source: http://www.newsnationonline.com





Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading