जालना पुलिस की सख्त कार्रवाई — बिना नंबर और फैंसी नंबर प्लेट वाले 228 वाहन जब्त
जिलے में यातायात नियमों के उल्लंघन और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जालना पुलिस ने गुरुवार, 10 अक्टूबर 2025 को व्यापक नाकाबंदी अभियान चलाया। अभियान के दौरान विशेष रूप से बिना नंबर प्लेट और फैंसी नंबर प्लेट वाले वाहनों की जांच की गई।
पुलिस ने बताया कि इस विशेश अभियान के तहत कुल 228 दोपहिया वाहन जब्त किए गए — जिनमें से 99 वाहन बिना नंबर प्लेट के तथा 129 वाहन फैंसी नंबर प्लेट वाले पाए गए। सभी वाहनों के मालिकाना हक की सत्यापन के बाद संबंधित व्यक्तियों पर मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कानूनी कार्रवाई की गई।
अभियान का संचालन और मार्गदर्शन
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अजय कुमार बंसल तथा अपर पुलिस अधीक्षक आयुष नोपानी के मार्गदर्शन में जिले के समस्त उपविभागीय पुलिस अधिकारी, प्रभारी अधिकारी एवं शाखा प्रमुखों द्वारा समन्वित रूप से की गई।
जनता के लिए निर्देश
- नागरिकों से अनुरोध है कि वे अपने वाहनों पर नियमों के अनुरूप मानक नंबर प्लेट ही लगवाएं।
- हमेशा अपने साथ वाहन के आवश्यक दस्तावेज और ड्राइविंग लाइसेंस रखें।
- पुलिस ने चेतावनी दी है कि ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी और पुलिस प्रशासन ने कहा है कि सड़क सुरक्षा और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर ऐसे अभियान जारी रखे जाएंगे।




- जेईएस कॉलेज विवाद: प्राचार्य पर छात्रों का गुस्सा, माफी के बाद भी इस्तीफे की मांग तेजजालना के जेईएस कॉलेज में प्राचार्य के खिलाफ छात्रों का आंदोलन उग्र हो गया है। माफी के बावजूद एबीवीपी ने इस्तीफे की मांग करते हुए सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
- महाराष्ट्र में जापानी इंसेफेलाइटिस अलर्ट, टीकाकरण तेजमहाराष्ट्र में जापानी इंसेफेलाइटिस को लेकर सरकार सतर्क, टीकाकरण अभियान तेज। CM फडणवीस ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की।
- उच्चशिक्षित युवती की पोल्ट्री फार्मिंग से 26 लाख कमाईजालना की अंकिता मोरे ने पोल्ट्री फार्मिंग से 10 महीनों में 26 लाख रुपये कमाकर ग्रामीण युवाओं के लिए मिसाल पेश की है।
- ब्लिंकिट-ज़ोमैटो खुले, स्थानीय दुकानों पर रोक क्यों? जालना में विवादजालना में ऑनलाइन डिलीवरी सेवाएं देर रात तक चालू रहने के बावजूद स्थानीय दुकानों को जल्दी बंद कराने पर विवाद खड़ा हो गया है।
- बंद क्रेडिट कार्ड पर बैंक की 33 लाख रुपये की मांग: उपभोक्ता मामलाक्रेडिट कार्ड बंद होने के बावजूद ग्राहक से 33 लाख की मांग पर आयोग ने बैंक को फटकार लगाते हुए 5 लाख मुआवजा देने का आदेश दिया।
Discover more from NewsNation Online
Subscribe to get the latest posts sent to your email.










































































































Leave a Reply