जाफ्राबाद में हड़कंप! वेश्यावृत्ति का भंडाफोड़, 2 महिला और 1 पुरुष गिरफ्तार, पीड़ित महिलाओं को मिली राहत
जालना: जाफ्राबाद शहर में अचानक हड़कंप मच गया जब अनैतिक मानव व्यापार के खिलाफ पुलिस ने 22 अगस्त को एक तगड़ी छापेमारी की। जिला परिषद स्कूल के पास स्थित एक शेड में दो महिलाओं द्वारा आर्थिक लाभ के लिए बाहरी महिलाओं को लाकर वेश्यावृत्ति कराए जाने की खबर पर कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में 2 महिला और 1 पुरुष आरोपी गिरफ्तार हुए, जबकि दो पीड़ित महिलाओं को सुरक्षित रिहा कर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की गई।
अनैतिक मानवी वाहतुक प्रतिबंधक कक्ष जालना के स्टाफ को गुप्त सूत्रों से यह खबर मिली कि जिला परिषद स्कूल के पास एक पत्रे के शेड में दो महिलाएं आर्थिक लाभ के लिए बाहरी महिलाओं को लाकर वेश्यावृत्ति कर रही हैं।
पुलिस ने मौके पर छापा मारकर माया प्रशांत वाकोडे (42, निवासी हिवरखेड, खांबगाव, बुलढाणा), कांताबाई अण्णासाहेब अवसरमोल (50, निवासी जाफ्राबाद, जालना) और ग्राहक राहुल हरी सुरासे (26, निवासी पिंपलगाव, जाफ्राबाद) को गिरफ्तार किया। साथ ही दो पीड़ित महिलाओं को सुरक्षित रिहा कर उनकी रक्षा की गई।
छापेमारी के दौरान आरोपी के कब्जे से ₹26,030 का सामान बरामद हुआ, जिसमें नकद, मोबाइल और कंडोम शामिल थे। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ जाफ्राबाद थाना में महिला अनैतिक व्यापार प्रतिबंध अधिनियम, 1956 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
इस कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक अजयकुमार बंसल, अपर पुलीस अधीक्षक आयुष नोपाणी, उपविभागीय पलीस अधिकारी भोकरदन नितीन कटेकर और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में अनैतिक मानव वाहतुक प्रतिबंधक कक्ष जालना की प्रभारी अधिकारी दिपाली शिंदे, उपनि रविंद्र जोशी, उपनि संजय गवली, कृष्णा देठे, संगिता चव्हाण, आरती साबले, रेणुका राठोड और चालक संजय कुलकर्णी ने सक्रिय भूमिका निभाई।

- जेईएस कॉलेज विवाद: प्राचार्य पर छात्रों का गुस्सा, माफी के बाद भी इस्तीफे की मांग तेजजालना के जेईएस कॉलेज में प्राचार्य के खिलाफ छात्रों का आंदोलन उग्र हो गया है। माफी के बावजूद एबीवीपी ने इस्तीफे की मांग करते हुए सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
- महाराष्ट्र में जापानी इंसेफेलाइटिस अलर्ट, टीकाकरण तेजमहाराष्ट्र में जापानी इंसेफेलाइटिस को लेकर सरकार सतर्क, टीकाकरण अभियान तेज। CM फडणवीस ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की।
- उच्चशिक्षित युवती की पोल्ट्री फार्मिंग से 26 लाख कमाईजालना की अंकिता मोरे ने पोल्ट्री फार्मिंग से 10 महीनों में 26 लाख रुपये कमाकर ग्रामीण युवाओं के लिए मिसाल पेश की है।
- ब्लिंकिट-ज़ोमैटो खुले, स्थानीय दुकानों पर रोक क्यों? जालना में विवादजालना में ऑनलाइन डिलीवरी सेवाएं देर रात तक चालू रहने के बावजूद स्थानीय दुकानों को जल्दी बंद कराने पर विवाद खड़ा हो गया है।
- बंद क्रेडिट कार्ड पर बैंक की 33 लाख रुपये की मांग: उपभोक्ता मामलाक्रेडिट कार्ड बंद होने के बावजूद ग्राहक से 33 लाख की मांग पर आयोग ने बैंक को फटकार लगाते हुए 5 लाख मुआवजा देने का आदेश दिया।
Discover more from NewsNation Online
Subscribe to get the latest posts sent to your email.










































































































Leave a Reply