NewsNation Online

FireFly In News

जालना में 40,000 रुपये की रिश्वत के साथ कार्यकारी अभियंता रंगे हाथ पकड़ा गया

Executive Engineer caught red handed with bribe of Rs 40,000 in Jalna

* ठेकेदार से स्वीकार की थी रिश्वत

जालना- महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी, उपविभाग अंबड के अतिरिक्त कार्यकारी अभियंता प्रकाश रामकृष्णराव तौर को जालना में भ्रष्टाचार निरोधक विभाग द्वारा 40,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है.

शिकायतकर्ता ठेकेदार (38 वर्ष) ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि आरोपी अभियंता ने उनके द्वारा अंबड उपविभाग के तहत लगाए गए ट्रांसफार्मर के पिछले चार माह के बकाया बिलों के भुगतान के लिए 50,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी.  तडजोड के तहत आरोपी ने 40,000 रुपये मांगे.

शिकायतकर्ता को रिश्वत नहीं देनी थी इसलिए उसने जालना एसीबी से संपर्क किया. प्राथमिक जांच के बाद जाल बिछाया गया. जैसे ही अभियंता ने रिश्वत की राशि स्वीकार की उसे रंगे हाथों पकड लिया गया.

यह कार्रवाई पुलिस उपाधीक्षक बालु एस. जाधवर के मार्गदर्शन में छापेमारी अधिकारी जालना एसीबी के पुलिस निरीक्षक  अविनाश घरबुडे के नेतृत्व में  अंमलदार जावेद शेख, शिवलिंग खुले, गणेश बुजाडे, भालचंद्र बिनोरकर ने अंजाम दी. 


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading