₹25 करोड़ के अतिवृष्टि अनुदान घोटाले का फरार तलाठी अमरावती से गिरफ्तार
जालना जिले में हुए बहुचर्चित अतिवृष्टि अनुदान घोटाला प्रकरण में आर्थिक अपराध शाखा ने एक और महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। इस मामले में फरार चल रहा आरोपी शिवाजी श्रीधर ढालके (उम्र 34 वर्ष), जो तहसील कार्यालय अंबड में तलाठी के पद पर कार्यरत था, को पुलिस ने अमरावती शहर से गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस को इस बड़े घोटाले के अन्य आरोपियों तक पहुंचने की अपेक्षा जताई जा रही है।
जांच समिति ने क्या पाया
मा. जिल्हाधिकारी जालना के आदेशान्वये गठित विशेष जांच समिति ने प्रकरण की विस्तृत तफ्तीश करताना पाया कि आरोपियों ने अपने परिचितों, रिश्तेदारों और मित्रों के नाम पर फर्जी, दुबारा और मनगढ़ंत नोंद कराई। साथ ही शासकीय जमीन (गायरान) को बागायत भूमि के रूप में दर्शाकर कई शेतजमीनों का क्षेत्रफल बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया। इन फर्जीवाड़ों के आधार पर नैसर्गिक आपदा अनुदान की सूचियों में नाम समाविष्ट कर शासन से प्राप्त राशि का बंदरबांट किया गया। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी मिलकर लगभग ₹24,90,77,811/- की धनराशि हड़प चुके हैं।
कानूनी कार्रवाई एवं पहले की गिरफ्तारी
इस संबंध में अंबड पुलिस थाने में गुन्हा क्रमांक 453/2025 विभिन्न धाराओं के अंतर्गत नोंदवाया गया है। मामले के पहले ही चरण में प्रमुख आरोपी सुशिलकुमार दिनकर जाधव को गिरफ्तार कर न्यायालयीन हिरासत में भेजा जा चुका है। ढालके की हालिया गिरफ्तारी से जांच को और बल मिलने की संभावना है।
गुप्त सूचना व तकनीकी विश्लेषण से अमरावती में गिरफ्तारी
मा. पुलिस अधीक्षक अजयकुमार बंसल के निर्देश पर गठित विशेष खोज पथक ने गुप्त सूचना और तकनीकी तफ्तीश के आधार पर अमरावती में छापा मारा तथा वहां से फरार आरोपी शिवाजी श्रीधर ढालके को पकड़ लिया। फिलहाल आरोपी से गहन पूछताछ जारी है तथा अन्य फरार आरोपियों की तलाश भी तेज कर दी गई है।
पुलिस टीम और अभियान
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अजयकुमार बंसल तथा अपर पुलिस अधीक्षक आयुष नोपाणी के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। प्रभारी उप-अधीक्षक सिद्धार्थ माने, पुलिस निरीक्षक मिथुन घुगे और आर्थिक अपराध शाखा की विशेष टीम ने संयुक्त रूप से यह अभियान सफलतापूर्वक पूरा किया।
यह मामला न केवल जिले की प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर प्रश्न उठाता है, बल्कि प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों के लिए जारी अनुदान में व्यापक भ्रष्टाचार की भी परतें खोलता है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आगे की जांच में और भी महत्वपूर्ण एवं चौंकाने वाले खुलासे सामने आ सकते हैं।

- जालना की लिफ्ट सुरक्षा: प्रशासनिक कार्रवाई की जरूरतजालना में लिफ्ट सुरक्षा को लेकर सख्ती बढ़ी। नियमों के उल्लंघन पर 50 हजार तक जुर्माना और जेल का प्रावधान, अधिवक्ता ने मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग की।
- गुजरात गैस शेयर न्यूज़ India: अपग्रेड के बाद 8% उछाल, क्या अब जारी रहेगी तेजी?गुजरात गैस शेयर न्यूज़ में बड़ा अपडेट सामने आया है, जहां ब्रोकरेज अपग्रेड के बाद स्टॉक में 8% की तेजी देखी गई। जानिए आगे क्या हो सकता है।
- जेद्दा में शकीरा शो रद्द | रज़ा अकादमी ने सऊदी फैसले का किया स्वागतजेद्दा में शकीरा का शो रद्द होने पर रज़ा अकादमी ने सऊदी सरकार के फैसले की सराहना करते हुए इसे मुस्लिम भावनाओं का सम्मान बताया।
- स्टॉक मार्केट डील न्यूज़ India: Lloyds Group की बड़ी खरीद, Bharat Wire Ropes में 5% हिस्सेदारी – जानिए पूरा मामलास्टॉक मार्केट डील न्यूज़ के तहत Lloyds Group ने Bharat Wire Ropes में 5% से ज्यादा हिस्सेदारी खरीदी, जबकि HCP Investments ने Ind-Swift Labs में हिस्सेदारी बेची। जानिए इसका बाजार पर असर।
- स्टॉक कॉर्पोरेट एक्शन न्यूज़ India: बोनस, स्टॉक स्प्लिट और डिविडेंड के लिए 9 शेयर अगले हफ्ते होंगे एक्स-डेट – जानिए पूरी डिटेलस्टॉक कॉर्पोरेट एक्शन न्यूज़ के तहत अगले हफ्ते कई शेयर एक्स-डेट पर जाएंगे। जानिए बोनस, स्टॉक स्प्लिट और डिविडेंड का पूरा असर।
- जालना में हिंसक कुत्ता तीसरी बार पकड़ा गया | 24 घंटे में कार्रवाईजालना के माणिक नगर में हिंसक विदेशी कुत्ता तीसरी बार पकड़ा गया। 24 घंटे में कार्रवाई, बार-बार भागने पर प्रशासन पर सवाल।
- जालना में 9 ड्रंक एंड ड्राइव केस, 10,000 रुपये जुर्माना | ट्रैफिक अभियानजालना में ड्रंक एंड ड्राइव अभियान के तहत 9 चालक पकड़े गए। कोर्ट ने 10,000 रुपये तक जुर्माना लगाया। पुलिस का सख्त अभियान जारी।
- जालना सखी वन स्टॉप सेंटर: 875 महिलाओं को मिला न्याय | महिला हेल्पलाइन 181जालना का सखी वन स्टॉप सेंटर पीड़ित महिलाओं के लिए बना सहारा। 2019 से अब तक 875 मामलों में न्याय, 24 घंटे सेवा और 181 हेल्पलाइन उपलब्ध।
- जालना बैंक घोटाला: 23 करोड़ की ठगी में आरोपी गिरफ्तार, 8 दिन की कस्टडीजालना मर्चेंट बैंक घोटाले में 23.33 करोड़ की ठगी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 8 दिन की पुलिस कस्टडी मंजूर।
- AYM Syntex शेयर न्यूज़ 2026 India: NCLT बैठक 25 मई को, मर्जर पर होगा बड़ा फैसला – जानिए पूरी प्रक्रियाAYM Syntex की 25 मई को होने वाली NCLT बैठक में मर्जर पर फैसला होगा। जानिए ई-वोटिंग प्रक्रिया और निवेशकों के लिए इसका क्या मतलब है।
- DCM श्रीराम शेयर न्यूज़ India: 50% हिस्सेदारी ट्रांसफर, क्या बदल जाएगी कंपनी की दिशा?DCM श्रीराम ने अपनी सब्सिडियरी में 50% हिस्सेदारी ट्रांसफर कर बड़ा कदम उठाया है। जानिए इस डील का निवेशकों और कंपनी की ग्रोथ पर क्या असर होगा।
- जेईएस कॉलेज विवाद: प्राचार्य पर छात्रों का गुस्सा, माफी के बाद भी इस्तीफे की मांग तेजजालना के जेईएस कॉलेज में प्राचार्य के खिलाफ छात्रों का आंदोलन उग्र हो गया है। माफी के बावजूद एबीवीपी ने इस्तीफे की मांग करते हुए सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
- महाराष्ट्र में जापानी इंसेफेलाइटिस अलर्ट, टीकाकरण तेजमहाराष्ट्र में जापानी इंसेफेलाइटिस को लेकर सरकार सतर्क, टीकाकरण अभियान तेज। CM फडणवीस ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की।
- उच्चशिक्षित युवती की पोल्ट्री फार्मिंग से 26 लाख कमाईजालना की अंकिता मोरे ने पोल्ट्री फार्मिंग से 10 महीनों में 26 लाख रुपये कमाकर ग्रामीण युवाओं के लिए मिसाल पेश की है।
- ब्लिंकिट-ज़ोमैटो खुले, स्थानीय दुकानों पर रोक क्यों? जालना में विवादजालना में ऑनलाइन डिलीवरी सेवाएं देर रात तक चालू रहने के बावजूद स्थानीय दुकानों को जल्दी बंद कराने पर विवाद खड़ा हो गया है।
- बंद क्रेडिट कार्ड पर बैंक की 33 लाख रुपये की मांग: उपभोक्ता मामलाक्रेडिट कार्ड बंद होने के बावजूद ग्राहक से 33 लाख की मांग पर आयोग ने बैंक को फटकार लगाते हुए 5 लाख मुआवजा देने का आदेश दिया।
- समृद्धि महामार्ग हादसा: ओवरटेक में बस-टेम्पो टक्कर, 2 गंभीर घायलजालना के बदनापुर में समृद्धि महामार्ग पर ट्रैवल्स बस और आयशर की टक्कर, 2 गंभीर घायल, 49 यात्रियों में हड़कंप।
Discover more from NewsNation Online
Subscribe to get the latest posts sent to your email.






















































































































Leave a Reply