NewsNation Online

FireFly In News

“आषाढ़ी एकादशी सेवा संकल्प: जालना में भास्कर अण्णा रत्नपारखे मंडळ द्वारा दो क्विंटल खिचड़ी वितरण”

आषाढ़ी एकादशी पर भास्कर अण्णा रत्नपारखे मित्र मंडळ का सेवा संकल्प — दो क्विंटल साबूदाना खिचड़ी का वितरण

आषाढ़ी एकादशी पर भास्कर अण्णा रत्नपारखे मित्र मंडळ का सेवा संकल्प — दो क्विंटल साबूदाना खिचड़ी का वितरण

जालना: आषाढ़ी एकादशी के पावन पर्व पर भास्करअण्णा रत्नपारखे मित्र मंडळ, सम्राट अशोकनगर जालना द्वारा सामाजिक सेवा के भाव से लगातार पांचवें वर्ष साबूदाना खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

रविवार, 6 जुलाई को आयोजित इस उपक्रम में दो क्विंटल खिचड़ी का वितरण सरस्वती भुवन विद्यालय के सामने श्रद्धालुओं को प्रसाद रूप में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक कैलाश गोरंट्याल के हाथों संपन्न हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी एड. ब्रह्मानंद चव्हाण, युवा नेता अक्षय गोरंट्याल, समाजसेवी सुधाकर रत्नपारखे, पूर्व नगरसेवक महावीर ढक्का, शेख इब्राहिम, सुनील सालवे, अतीक खान, महेंद्र रत्नपारखे, शकील खान, मुस्तकीम हमदुले और सचिन कांबले समेत अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

इस सेवा उपक्रम को सफल बनाने में मंडल के प्रमुख सदस्य भास्करअण्णा रत्नपारखे, अमोल रत्नपारखे, संतोष खरात, गणेश चांदोडे, दीपक रत्नपारखे, रावसाहेब रत्नपारखे, पवन वाहुल, आकाश खरात, बाबासाहेब सालवे, लक्ष्मण जाधव, विनोद रत्नपारखी, गौतम रत्नपारखे, शाम रत्नपारखे, सतीश रत्नपारखे, शैलेश रत्नपारखे और भाऊसाहेब रत्नपारखे समेत कई कार्यकर्ताओं का सक्रिय सहयोग रहा।

इस धार्मिक व सामाजिक सेवा कार्य को नागरिकों ने भरपूर सराहा और श्रद्धालुओं ने श्रद्धा के साथ खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। मंडल की यह सेवा भावना समाज में एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करती है।

#आषाढ़ीएकादशी #भास्करअण्णारत्नपारखे #साबूदानाखिचड़ी #जालनासेवा #सामाजिकसेवा #कैलाशगोरंट्याल #रत्नपारखेमित्रमंडळ #श्रद्धालुओंकासम्मान #जालनाधार्मिकसेवा #NewsNationOnline

Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
NewsNationOnline Team

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading