Jalna: The main accused of firing at Nagewadi toll post was caught in Mumbai!
*मुंबई में फिल्मी अंदाज में गिरफ्तारी
जालना: 10 दिसंबर 2024 की रात जालना में नागेवाड़ी टोल नाके पर हुए सनसनीखेज फायरिंग कांड के मुख्य आरोपी शेर अली मुश्ताक शेख उर्फ फत्ते को चंदनझिरा पुलिस ने मुंबई से धर दबोचा. आरोपी ने अपने रिश्तेदार रिज़वान असाउद्दीन सावत पर तीन राउंड फायरिंग की थी, जिससे वह घायल हो गया था.
*घटना की पृष्ठभूमि:
रिज़वान असाउद्दीन सावत ट्रेक में माल लेकर मुंबई से जालना पहुंचा था. जब नागेवाड़ी टोल नाके के पास चाय पीने के लिए होटल में जा रहे थे, तभी शेर अली अपने साथियों के साथ सफेद रंग की कार में वहां पहुंचा. बताया गया कि, ये लोग मुंबई से उसका पीछा कर रहे थे. घरेलू विवाद को लेकर हुई इस झड़प में शेर अली ने कट्टे से फायरिंग की और मौके से फरार हो गया. इस दुस्साहसिक कृत्य से इलाके में हड़कंप मच गया.

*मुंबई में फिल्मी अंदाज में गिरफ्तारी:
चंदनझिरा पुलिस की तेजतर्रार टीम ने तकनीकी जांच और गुप्त जानकारी के आधार पर शेर अली का पीछा करते हुए मुंबई तक उसे ट्रैक किया. पुलिस ने बड़ी चालाकी और बहादुरी के साथ नवी मुंबई के जाकिर हुसैन चौक से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
*सख्त कानूनी कार्रवाई:
चंदनझिरा थाने में आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 109, 115(2), 3(5) और शस्त्र अधिनियम की धारा 3/25 के तहत मामला दर्ज किया गया है. मुख्य आरोपी के साथियों की तलाश अभी भी जारी है.
*तेज और प्रभावी पुलिस कार्रवाई:
इस साहसी ऑपरेशन का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक आयुष नोपानी और उप-विभागीय पुलिस अधिकारी अनंत कुलकर्णी ने किया. टीम में डीवाईएसपी करिश्मा चौधरी, एपीआई सुशील चव्हाण, उपनिरीक्षक सचिन सानप, सुरेश घडसिंग, कृष्णा तंगे, प्रशांत देशमुख, गजानन जारवाल, राजेंद्र पवार, अभिजीत वायकोस, नवनाथ पाटील, चालक ठाकुर और काकासाहेब बोटवे ने की. मामले की जांच प्रो. डी.वाय.एस.पी. चौधरी द्वारा की जा रही है।

*पुलिस की कार्यकुशलता:
मुंबई में आरोपी को पकड़ने की इस तेजी और सूझबूझ भरी कार्रवाई ने पुलिस की कार्यकुशलता का बेहतरीन उदाहरण पेश किया है. जांच जारी है, और जल्द ही इस मामले के अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा.
चंदनझिरा पुलिस की यह कार्रवाई साबित करती है कि अपराधी चाहे कहीं भी भागे, कानून के लंबे हाथ उसे पकड़ने से नहीं चूकते!
Discover more from NewsNation Online
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




































































































Leave a Reply