NewsNation Online

FireFly In News

ईद पर बुजुर्गों का आशीर्वाद बना जश्न की रूह : कैलाश गोरंट्याल ने निभाया सामाजिक सरोकार

ईद पर बुजुर्गों का आशीर्वाद बना जश्न की रूह : कैलाश गोरंट्याल ने निभाया सामाजिक सरोकार

जालना: “जब बुजुर्गों की दुआएं साथ हों, तब हर त्योहार का रंग और भी गहरा और रूहानी हो जाता है.” – यह संदेश दिया पूर्व विधायक कैलाश गोरंट्याल ने, जो रमजान ईद के अवसर पर जालना की गलियों में लोगों से खुलकर मिले और भाईचारे की मिसाल पेश की।

हर साल की तरह इस वर्ष भी उन्होंने नया और पुराना जालना क्षेत्र का दौरा कर मुस्लिम समाज के लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। वे केवल औपचारिकता निभाने नहीं, बल्कि दिल से मिलने पहुंचे — गले लगकर, हालचाल पूछकर, और हर चेहरे पर मुस्कान बिखेरते हुए।

इस विशेष मौके पर वे टाउन हॉल परिसर निवासी एडवोकेट सैय्यद याकूब अली के घर पहुँचे, जहां उन्होंने उनकी अम्मी से मिलकर न केवल दुआ ली, बल्कि समाज और जनसेवा से जुड़े मुद्दों पर आत्मीय संवाद भी किया। वे पिछले दो दशकों से एड सैयद याकूब के घर जाकर उनकी अम्मी का आशीर्वाद लेते हैं।

पूर्व विधायक गोरंट्याल ने कहा, “ईद सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि यह आपसी प्रेम, समरसता और मिलजुल कर रहने की परंपरा का प्रतीक है। जब मैं बुजुर्गों के चरण छूता हूँ, उनका आशीर्वाद लेता हूँ, तब मुझे समाज सेवा के लिए नई ऊर्जा मिलती है। यही जुड़ाव मुझे लगातार प्रेरित करता है।”

कैलाश गोरंट्याल का यह भावुक जुड़ाव दिखाता है कि वे केवल राजनीतिक चेहरा नहीं, बल्कि एक संवेदनशील जनप्रतिनिधि भी हैं, जो जालना की हर गली और हर दिल से वाक़िफ़ हैं।

फोटो: कैलाश गोरंट्याल मुस्लिम भाइयों को ईद की बधाई देते हुए, और सैयद याकूब अली की अम्मी से आशीर्वाद लेते हुए।





Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading