“Calling Allah’s servants to worship Him is an important responsibility” – Maulana Abdul Qavi Falahi
*जमाते इस्लामी हिंद का परतुर ब्लॉक तिमाही इज्तिमा जामा मस्जिद नेर में मुकम्मल
जालना : इस्लामी तहरीक हिंदुस्तान में मुख्तलिफ सतहों पर काम कर रही है. इसी सिलसिले की एक कड़ी जमाते इस्लामी हिंद द्वारा परतुर ब्लॉक तिमाही इज्तिमा थी, जो जामा मस्जिद नेर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.इज्तिमा में अपने विचार व्यक्त करते हुए मौलाना अब्दुल क़वी फलाही (सेक्रेटरी, फैमिली काउंसलिंग सेंटर, महाराष्ट्र) ने अल्लाह के बंदों को अल्लाह इबादत की तरफ बुलाने की अहमियत पर ज़ोर दिया.
इज्तिमा का आगाज जालना की महिला शाखा की शहर सदर अमारा फिरदौस ने कुरआन-ए-मजीद की सूरह आले-इमरान की आयत नंबर 139 की तिलावत और तफसीर से किया. उन्होंने कहा,”दिल शिकस्ता न होने दो, गमगीन न हो; अगर तुम सच्चे मोमिन हो तो तुम ही बुलंद रहोगे.”

जालना ज़िला सदर सय्यद शाकिर ने प्रस्तावना पेश करते हुए कहा कि ज़िले को तीन ब्लॉकों में तक़सीम किया गया है, और परतूर ब्लॉक इज्तिमा इस्लामी तालीमात के प्रचार और समाज सेवा की दिशा में एक अहम पहल है.
इस इज्तिमा में विविध गतिविधियों के साथ-साथ जमात-ए-इस्लामी के उद्देश्य को भी सभी को विस्तार पूर्वक बताया गया. मार्गदर्शन करने वालों ने इस्लाम के पैग़ाम-ए-अमन को आम करने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया.

मौलाना अब्दुल क़वी फलाही ने कहा, “जमात-ए-इस्लामी का बुनियादी मक़सद यह है कि समाज को रोशनी की तरफ लाया जाए और इस्लामी उसूलों की बुनियाद पर समाज की तरक्की और इस्लाह की जाए.” उन्होंने कहा कि, “ख़ानदान एक किले की तरह है, और इसकी हिफाजत और तरक्की हर शख्स की जिम्मेदारी है.” उन्होंने बेहतरीन ख़ानदान की तामीर के लिए पैगंबर इब्राहिम (अस), पैगंबर इस्माइल(अस) के ख़ानदानों की मिसालें पेश की. मौलाना अब्दुल क़वी फलाही ने कहा,”फिलिस्तीन के मुसलमानों का जज्बा और सब्र आज के हर मुसलमान के लिए काबिले तास्सुर है.”
मौलाना मुजफ्फर सिद्दीकी ने अल्लाह से ताल्लुक को मजबूत करने के तरीकों पर रहनुमाई की. महिलाओं के किरदार पर रोशनी डालते हुए, आमिना अलमास (जिला सदर महिला विंग) ने इस्लामी समाज की तामीर में औरतों की ख़िदमत और किरदार को बयान किया.

अंत में मदीना मस्जिद नेर के इमाम हाफिज वाजिद खान की रूहानी दुआ से इज्तिमा का समापन हुआ.
इस इज्तिमा में बडी संख्या में पुरुष महिलाएं और नौजवानों ने शिरकत की.शहर सदर अमानुल्लाह खान ने शुक्रिया अदा किया.
- Gold Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी ने बनाई नई ऊंचाई, जानिए 24 जुलाई के ताजा भावGold Price Today: 24 जुलाई को सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है, जबकि चांदी की चमक बरकरार है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में मुनाफावसूली और ब्याज दरों को लेकर बढ़ती उम्मीदों का असर सोने पर दिखाई दिया, वहीं औद्योगिक मांग के चलते चांदी की कीमतों में मजबूती बनी हुई है। आज कितना सस्ता हुआ… Read more: Gold Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी ने बनाई नई ऊंचाई, जानिए 24 जुलाई के ताजा भाव
- Samsung की Silicon-Carbon Battery क्या है? जानिए कैसे बदलेगी स्मार्टफोन बैटरी की दुनियाSamsung ने अपने नए Galaxy Foldable स्मार्टफोन्स में पहली बार Silicon-Carbon Battery टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। यह नई बैटरी तकनीक कम जगह में अधिक ऊर्जा स्टोर करने की क्षमता रखती है, जिससे फोन की बैटरी क्षमता बढ़ाई जा सकती है, बिना उसके आकार या वजन में बड़ा बदलाव किए। क्या है Silicon-Carbon Battery? Silicon-Carbon… Read more: Samsung की Silicon-Carbon Battery क्या है? जानिए कैसे बदलेगी स्मार्टफोन बैटरी की दुनिया
- ‘रामायण’ ट्रेलर रिलीज टली, मेकर्स ने बताई बड़ी वजह, अब होगा ग्लोबल लॉन्चसैन डिएगो कॉमिक-कॉन 2026 में ‘रामायण’ के ट्रेलर का इंतजार कर रहे फैंस को बड़ा झटका लगा है। प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने ऐलान किया कि 24 जुलाई को ट्रेलर रिलीज नहीं किया जाएगा। मेकर्स अब इसे एक बड़े वैश्विक इवेंट के रूप में दुनिया भर में एक साथ लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं।… Read more: ‘रामायण’ ट्रेलर रिलीज टली, मेकर्स ने बताई बड़ी वजह, अब होगा ग्लोबल लॉन्च
- CJP ने पीएम मोदी से कहा- धर्मेंद्र प्रधान को हटाइए, यही सबसे सख्त कदम होगाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेपर लीक के खिलाफ कड़े प्रावधान वाले विधेयक को संसद में पेश किए जाने की घोषणा के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सरकार पर निशाना साधा है। CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि यदि सरकार वास्तव में सबसे सख्त कार्रवाई करना चाहती है तो केंद्रीय शिक्षा मंत्री… Read more: CJP ने पीएम मोदी से कहा- धर्मेंद्र प्रधान को हटाइए, यही सबसे सख्त कदम होगा
- सोनम वांगचुक बोले- इस्तीफा नहीं मिला, लेकिन सरकार से लिखित वादा मिलाएक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दी। देर रात केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने मेदांता अस्पताल पहुंचकर उनसे मुलाकात की और अनशन खत्म करवाया। अनशन समाप्त करने के बाद जारी वीडियो संदेश में सोनम वांगचुक ने बताया कि पिछले दो दिनों तक सरकार के साथ लगातार… Read more: सोनम वांगचुक बोले- इस्तीफा नहीं मिला, लेकिन सरकार से लिखित वादा मिला
Discover more from NewsNation Online
Subscribe to get the latest posts sent to your email.









































































































Leave a Reply