NewsNation Online

FireFly In News

एम.जी. नाथानी हायस्कूल को महाराष्ट्र सरकार का ‘उत्कृष्ट इको क्लब’ पुरस्कार

एम.जी. नाथानी हायस्कूल को महाराष्ट्र सरकार का ‘उत्कृष्ट इको क्लब’ पुरस्कार

एम.जी. नाथानी हायस्कूल को महाराष्ट्र सरकार का ‘उत्कृष्ट इको क्लब’ पुरस्कार

शिक्षा पर्यावरण जालना प्रकाशन: 15 अगस्त 2025

जालना: श्री एम.जी. नाथानी सिंधी हिंदी विद्यालय को पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा ‘उत्कृष्ट इको क्लब शाला’ का सम्मान प्रदान किया गया। यह पुरस्कार 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सामाजिक वनीकरण विभाग, महाराष्ट्र शासन की ओर से दिया गया।

पुरस्कार वितरण समारोह में जिला वन अधिकारी एस. ए. वडोदे और सहायक वनसंरक्षक अजित पुलके उपस्थित रहे। विद्यालय के इको क्लब इन्चार्ज शिक्षक मधुकर गायकवाड ने यह पुरस्कार ग्रहण किया।

विद्यालय पिछले बीस वर्षों से राष्ट्रीय हरित सेना के माध्यम से विद्यार्थियों में पर्यावरण जागरूकता बढ़ाने हेतु विविध कार्यक्रम चला रहा है। इन्हीं प्रयासों के मद्देनज़र सत्र 2024–25 के लिए यह प्रतिष्ठित पुरस्कार शाला को प्रदान किया गया। पुरस्कार के साथ महाराष्ट्र राज्य के प्रधान मुख्य वन संरक्षक विवेक खांडेकर द्वारा हस्ताक्षरित प्रशस्ति पत्र भी दिया गया।

स्वतंत्रता दिवस समारोह में यह प्रशस्ति पत्र विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप देशमुख और इको क्लब इन्चार्ज मधुकर गायकवाड के हाथों संस्था के पदाधिकारियों को सुपुर्द किया गया। उपस्थित पदाधिकारी:

  • डॉ. राजकुमार सचदेव
  • लक्ष्मणदास नाथानी
  • किशोर टेकवाणी
  • महेश नाथानी
  • आतम नाथानी
  • गौतम गेही
  • लद्धाराम डेंबडा
  • प्रताप गेही
  • राजेश बजाज

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी और कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और समारोह में सक्रिय भागीदारी की।

स्रोत: विद्यालय प्रशासन एवं सामाजिक वनीकरण विभाग, महाराष्ट्र शासन
mg-nathani-highschool-maharashtra-uttkrisht-eco-club-puraskar

Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Rashmi Bagdi
Rashmi Bagdi is a journalist and digital content creator associated with NewsNation Online. She specializes in reporting on local news, civic issues, education, government updates, and viral stories with a reader-focused approach.

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading