NewsNation Online

FireFly In News

जालना रेलवे स्टेशन मस्जिद में 4 जुलाई को इस्लामी शिक्षाओं पर विशेष कार्यक्रम

मस्जिद रेलवे स्टेशन जालना में इस्लामी शिक्षाओं पर विशेष कार्यक्रम
بِسْمِ اللَّهِ الرَّحْمَنِ الرَّحِيم
मस्जिद रेलवे स्टेशन जालना में 4 जुलाई को इस्लामी शिक्षाओं पर विशेष कार्यक्रम
कुरआन की तफ़्सीर, सीरत और दीनी मसाइल पर होगा मार्गदर्शन
जालना (संवाददाता): दिनांक 4 जुलाई 2025रेलवे स्टेशन स्थित मस्जिद में इस्लामी तालीमात को आम करने के उद्देश्य से एक विशेष धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में कुरआन की तफ़्सीर, सीरत-ए-नबी ﷺ और दीनी मसाइल पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
कार्यक्रम का विवरण इस प्रकार है:
  • 12:30 PM से 1:00 PM: जुमा से पहले सीरत-ए-नबी ﷺ पर बयान – विषय: हुज़ूर ﷺ का पहला तिजारती सफर
  • 2:30 PM से 4:30 PM: महिलाओं के लिए ‘सूरह निसा’ (आयत 34, 35 – रुकू 6) की तफ़्सीर और दीनी मसाइल
  • 9:20 PM से 10:50 PM: नौजवानों और बुज़ुर्गों के लिए ‘सूरह बकरह’ (रुकू 37) की तफ़्सीर और इस्लामी मार्गदर्शन
कार्यक्रम संयोजक मौलाना अब्दुर्रहमान नायगावी ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे इस मुबारक मौके का भरपूर लाभ उठाएं और कुरआन की तफ़्सीर व इस्लामी शिक्षाओं में शिरकत करें।

पुरुषों को नमाज़-ए-जुमा से पहले और ईशा के बाद के सत्र में अपने मित्रों और परिजनों के साथ शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है, जबकि महिलाओं और बच्चियों के लिए परदे की विशेष व्यवस्था के साथ तफ़्सीर सत्र रखा गया है।
इस कार्यक्रम का आयोजन क़ाज़ी-ए-शरीअत, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, जालना की सरपरस्ती में किया जा रहा है।
स्थान: मस्जिद रेलवे स्टेशन, जालना

Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
NewsNationOnline Team

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading