NewsNation Online

FireFly In News

अद्भुत बनने के लिए जिज्ञासा, संवेदनशीलता और सर्व समावेशिता जरूरी – नीलेश सुराणा

अद्भुत बनने के लिए जिज्ञासा, संवेदनशीलता और सर्व समावेशिता जरूरी – नीलेश सुराणा

अद्भुत बनने के लिए जिज्ञासा, संवेदनशीलता और सर्व समावेशिता जरूरी – नीलेश सुराणा

जालना: “हर व्यक्ति में अद्भुत बनने की क्षमता होती है, लेकिन डर, नकारात्मक सोच और निराशा हमें आगे बढ़ने से रोक देती है. केवल कौशल पर्याप्त नहीं, बल्कि जिज्ञासा (नए ज्ञान की प्यास), संवेदनशीलता (दूसरों की भावनाओं को समझना) और सर्वसमावेशिता (विविधता को अपनाना) जैसे गुण सफलता और सकारात्मक बदलाव के लिए अनिवार्य हैं,” यह विचार प्रसिद्ध प्रेरक वक्ता निलेश सुराणा ने व्यक्त किए।

वे सेंट मेरी स्कूल के ऑडिटोरियम में रोटरी क्लब ऑफ जालना, इनरव्हील क्लब ऑफ जालना सेंट्रल, अग्रशक्ति बहु मंडल, रोटरी क्लब ऑफ जालना सेंट्रल और जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप जालना द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित “बीइंग ऑसम – अद्भुत बनें” विषयक व्याख्यान में बोल रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उद्यमी सुनील रायठठ्ठा ने की, जबकि प्रमुख अतिथि उदय शिंदे थे। इस अवसर पर वर्षा पित्ती, रिता अग्रवाल, वैशाली बंब, पल्लवी अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल, ज्योति चोरडिया और डॉ. कीर्ति रूणवाल मंचासीन थी।

सुराणा ने कहा कि अतिविचार, असफलता का भय और आत्मविश्वास की कमी—ये तीन अदृश्य बाधाएं हमें अद्भुत बनने से रोकती हैं। इनसे पार पाने के लिए जिज्ञासा को जागृत करें, विविधता को अपनाएं और दूसरों की भावनाओं का सम्मान करें। उनके अनुसार, अद्भुत बनना केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि अपने परिवेश में सकारात्मक बदलाव लाना है।

उन्होंने चेतावनी दी कि ‘मैं और सिर्फ मैं’ की मानसिकता, ईर्ष्या, निराशा, आलस्य और ‘लोग क्या कहेंगे’ जैसी सोच प्रगति में सबसे बड़े अवरोधक हैं। जिज्ञासा से ही नए विचार और खोज जन्म लेते हैं, जो व्यक्ति को आगे बढ़ाते हैं।

कार्यक्रम में नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। संचालन दीप्ति सावजी ने किया और आभार वर्षा पित्ती ने व्यक्त किया।

Main Points in English

  • Every individual has the potential to be extraordinary, but fear, negative thoughts, and despair hold them back.
  • According to motivational speaker Nilesh Surana, curiosity, sensitivity, and inclusivity are essential traits for success and positive change beyond just skills.
  • The lecture titled “Being Awesome – Be Extraordinary” was organized by various clubs in Jalna and held at St. Mary’s School auditorium.
  • Invisible barriers like overthinking, fear of failure, and lack of self-confidence prevent people from becoming extraordinary.
  • To overcome these, one must awaken curiosity, embrace diversity, and respect others’ feelings.
  • Negative attitudes such as selfishness, jealousy, despair, laziness, and worrying about others’ opinions hinder progress.
  • Curiosity sparks new ideas and discoveries that help individuals advance.
  • The event saw a large public attendance and included prominent guests and organizers.
adbhut-banne-ke-liye-jigyasa-sansvedansheelta-samaveshita-zaroori-nilesh-surana
adbhut-banne-ke-liye-jigyasa-sansvedansheelta-samaveshita-zaroori-nilesh-surana

Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
NewsNationOnline Team

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading