NewsNation Online

FireFly In News

CBSE पोर्टल नहीं खुलने से बढ़ा तनाव, छात्रों ने मांगी आवेदन तारीख बढ़ाने की मांग

CBSE पोर्टल नहीं खुलने से बढ़ा तनाव, छात्रों ने मांगी आवेदन तारीख बढ़ाने की मांग

Central Board of Secondary Education यानी CBSE बोर्ड के 12वीं के छात्रों के लिए इन दिनों रिजल्ट से ज्यादा परेशानी आंसर शीट पोर्टल को लेकर खड़ी हो गई है। बोर्ड ने छात्रों को जांची हुई उत्तर पुस्तिका की कॉपी उपलब्ध कराने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू की थी, लेकिन तकनीकी समस्याओं ने हजारों छात्रों की चिंता बढ़ा दी है। 19 मई को जैसे ही आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई वैसे ही कई छात्रों को वेबसाइट पर “Service Unavailable” का मैसेज दिखाई देने लगा। अगले दिन भी यही स्थिति बनी रही और बड़ी संख्या में छात्र आवेदन नहीं कर सके। सोशल मीडिया पर छात्रों ने लगातार शिकायतें साझा कीं और कहा कि लिंक खुल ही नहीं रहा जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है।

तारीख बढ़ी लेकिन छात्रों को राहत नहीं

CBSE ने छात्रों की समस्या को देखते हुए आवेदन की अंतिम तारीख 22 मई से बढ़ाकर 23 मई कर दी है। हालांकि छात्रों का कहना है कि सिर्फ एक दिन की बढ़ोतरी पर्याप्त नहीं है क्योंकि पोर्टल लंबे समय तक बंद रहता है। कई छात्रों ने मांग की है कि आवेदन की तारीख कम से कम एक सप्ताह तक बढ़ाई जाए ताकि सभी को बराबरी का मौका मिल सके। फिलहाल वेबसाइट पर “Site is Under Updation” का संदेश दिखाई दे रहा है जिससे छात्र और अभिभावक दोनों परेशान हैं। छात्रों का कहना है कि बार बार कोशिश करने के बाद भी पोर्टल या तो खुलता नहीं या बीच में बंद हो जाता है जिससे आवेदन प्रक्रिया अधूरी रह जाती है।

कैसे होगी उत्तर पुस्तिका की जांच प्रक्रिया

सीबीएसई की इस प्रक्रिया के तहत छात्र पहले अपनी जांची हुई उत्तर पुस्तिका की कॉपी देख सकेंगे। इसके बाद यदि उन्हें किसी प्रश्न के मूल्यांकन में गलती दिखाई देती है तो वे अगले चरण में नंबरों की जांच या पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर पाएंगे। बोर्ड के तय कार्यक्रम के अनुसार यह प्रक्रिया 26 मई से 29 मई के बीच चलेगी। छात्र इस दौरान अंकों की दोबारा जांच और पुनर्मूल्यांकन के लिए अनुरोध कर सकते हैं। यह पूरी प्रक्रिया इसलिए शुरू की गई है ताकि छात्रों को पारदर्शिता के साथ अपनी कॉपी देखने और किसी भी गलती को सुधारने का अवसर मिल सके।

नंबर बढ़ भी सकते हैं और घट भी सकते हैं

सीबीएसई बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यदि छात्र उत्तर पुस्तिका देखने के बाद किसी गलती की शिकायत करते हैं तो विशेषज्ञों की टीम दोबारा कॉपी की जांच करेगी। इस प्रक्रिया के बाद छात्रों के नंबर बढ़ भी सकते हैं और घट भी सकते हैं। लेकिन मौजूदा समय में सबसे बड़ी समस्या यह है कि छात्र आवेदन ही नहीं कर पा रहे हैं। कई छात्रों ने दावा किया कि 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पोर्टल सही तरीके से काम नहीं कर रहा। लगातार तकनीकी खामी के कारण छात्रों में तनाव बढ़ता जा रहा है और अब सभी की नजर सीबीएसई के अगले कदम पर टिकी हुई है।


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
SRN Info Soft

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading