NewsNation Online

FireFly In News

NEET परीक्षा में सफलता पर सलोनी बंसीले का बाथरी तेली समाज की ओर से भव्य सत्कार

NEET परीक्षा में सफलता पर सलोनी बंसीले का बाथरी तेली समाज की ओर से सत्कार

NEET परीक्षा में सफलता पर सलोनी बंसीले का बाथरी तेली समाज की ओर से सत्कार

जालना: बाथरी तेली समाज की प्रतिभावान छात्रा सलोनी बंसीले ने NEET 2025 की परीक्षा में 720 में से 505 अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। इस उपलब्धि के लिए समाज की ओर से उनका भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

समारोह में वरिष्ठ समाजसेवी हिरालाल पिपरिये ने सलोनी का पुष्पगुच्छ भेंट कर और मिठाई खिलाकर उनका अभिनंदन किया।

सलोनी, समाज के सक्रिय कार्यकर्ता जयेंद्र बंसीले की पुत्री हैं। उन्होंने कठिन परिश्रम और समर्पण से यह सफलता अर्जित की है, जिससे न केवल अपने परिवार का, बल्कि पूरे बाथरी तेली समाज का गौरव बढ़ाया है।

सम्मान समारोह के दौरान हिरालाल पिपरिये ने कहा कि, “सलोनी की यह सफलता समाज की बेटियों के लिए प्रेरणादायी है। हम सभी की शुभकामनाएं उनके साथ हैं कि वे आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर समाज का नाम रोशन करती रहें।”

इस मौके पर समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल रहे:

  • जीवनलाल पिपरिये
  • प्रकाश बंसीले
  • राजेश बी. कुरलिये
  • कैलाश मकरिये
  • राजेश एल. कुरलिये
  • रामलाल चौंडिये
  • जयेंद्र बंसीले
  • ज्योति बंसीले
  • गंगाबाई बंसीले

समाज के लोगों ने इस अवसर को एक प्रेरणास्रोत के रूप में देखा और सलोनी की सफलता को एक सामूहिक गौरव की अनुभूति बताया।


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Rashmi Bagdi
Rashmi Bagdi is a journalist and digital content creator associated with NewsNation Online. She specializes in reporting on local news, civic issues, education, government updates, and viral stories with a reader-focused approach.

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading