मुर्गी तालाब महानगरपालिका शाला में स्वास्थ्य जांच शिविर सफलतापूर्वक संपन्न
जालना: शहर के मुर्गी तलाव परिसर स्थित महानगरपालिका शाला में दिनांक 20 अगस्त 2025 को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) अंतर्गत स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों की संपूर्ण स्वास्थ्य जांच की गई।
शिविर में डॉ. पूनम अग्रवाल (LMO), डॉ. विजयकुमार राठोड (MO) और ममता ढाळे (ANM) ने विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। विद्यार्थियों की ऊंचाई, वजन मापने के साथ उन्हें संतुलित आहार एवं व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व पर मार्गदर्शन दिया गया।
मामूली स्वास्थ्य समस्या से ग्रस्त विद्यार्थियों को विद्यालय स्तर पर दवाइयां उपलब्ध कराई गई, जबकि गंभीर स्वास्थ्य समस्या वाले विद्यार्थियों को आगे की जांच और उपचार हेतु जिला सामान्य रुग्णालय, जालना स्थित डीईआईसी विभाग (कक्ष क्रमांक 9) को संदर्भित किया गया।
इस मौके पर शालेय व्यवस्थापन समिती सदस्या सफिया बेग, मुख्याध्यापिका अख्तर जहाँ कुरैशी, शिक्षक अब्दुल वहीद जावेद, शिक्षिका रेखा गायकवाड, वी.एम. जगनाडे, शिरीन समीना, ज्योति वाघ, सेविका रईसा बी सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

