NewsNation Online

FireFly In News

हाईवे पर खौफनाक वारदातः स्क्रैप व्यापारी को गोली मारकर 95 हजार लूटे, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Horrible incident on the highway: Scrap dealer shot and robbed of Rs 95,000, admitted to hospital in critical condition

जालनाः छत्रपती संभाजीनगर हाईवे पर नागेवाड़ी के पास गुरुवार रात एक सनसनीखेज लूट की वारदात घटी, जहां तीन बदमाशों ने एक स्क्रैप व्यापारी को लूटने के प्रयास में गोली मार दी और 95 हजार रुपये लेकर फरार हो गए.इस हमले में घायल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

कैसे हुई वारदात ?

पीड़ित युवक, शेख इमरान शेख एजाज, चंदनझिरा इलाके में स्क्रैप का व्यवसाय करता है  गुरुवार को वह अपनी ब्रेज़ा कार की मरम्मत के लिए 2 लाख रुपये लेकर छत्रपति संभाजीनगर गया था. कार की मरम्मत का भुगतान करने के बाद, वह रात में जालना लौट आया.उसने अपनी कार नागेवाड़ी स्थित स्क्रैप गोदाम में पार्क की और फिर मोटरसाइकिल से घर जाने के लिए निकला.

रात १०.३० बजे जैसे ही वह नागेवाड़ी के अमृततुल्य चाय होटल के पास पहुंचा, वहां घात लगाए तीन नकाबधारी  लुटेरों ने उसे रोक लिया. बदमाशों ने जबरन उससे पैसे छीनने की कोशिश की, लेकिन इमरान ने विरोध किया. इस पर लुटेरों ने उसके साथ मारपीट की और हाथापाई के दौरान एक हमलावर ने देशी पिस्तौल निकालकर फायरिंग कर दी.

*गोली लगने के बाद भी बदमाश फरार

गोली इमरान के सीने के दाईं ओर लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. लुटेरे 95 हजार रुपये लेकर मौके से फरार हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इमरान को तुरंत संभाजीनगर के सिग्मा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसकी छाती में गोली फंसी हुई है और ऑपरेशन कर उसे निकाला जाएगा.

*पुलिस जांच में जुटी, लुटेरों की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही चंदनझिरा पुलिस थाने के पुलिस उपनिरीक्षक एम. बी. स्कॉट और सहायक फौजदार सय्यद अस्पताल पहुंचे और घायल युवक का बयान दर्ज किया. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए लूट और हत्या के प्रयास की एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

फिलहाल, पुलिस अपराधियों की तलाश में जुटी है और इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. इस वारदात ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी है, और स्थानीय लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंतित हैं.


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading