भवानीनगर हत्या प्रकरण का फरार आरोपी पुणे से गिरफ्तार — स्थानीय गुन्हे शाखा जालना की महत्वपूर्ण सफलता
जालना: भवानीनगर (जालना) में हुए हत्या प्रकरण के एक फरार आरोपी को स्थानीय गुन्हे शाखा जालना की टीम ने पुणे से गिरफ्तार कर लिया है।
15 नवंबर 2025 को कदीम जालना थाना क्षेत्र में किसी विवाद के बाद गाड़ी जलाने के मामले को लेकर सतर्कता के दौरान सागर भगवान आगलावे (18 वर्ष), निवासी भवानीनगर पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल सागर को अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
रुखमनबाई आगलावे की तहरीर पर 21 नवंबर 2025 को घटना का मामला दर्ज किया गया था। घटना के बाद मुख्य आरोपी फरार हो गए थे और पुलिस ने उनकी तलाश जारी रखी।
25 नवंबर 2025 को तकनीकी विश्लेषण और गोपनीय सूचनाओं के आधार पर जानकारी मिली कि फरार आरोपी पुणे में छिपा हुआ है। स्थानीय गुन्हा शाखा की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के वांछित तीन फरार आरोपियों में से एक—राजा उर्फ़ रविंद्र गजानन बोडखे (24 वर्ष), निवासी भवानीनगर—को पुणे से गिरफ्तार किया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अजय कुमार बंसल, अपर पुलिस अधीक्षक आयुष नोपाणी तथा उपविभागीय पुलिस अधिकारी अनंत कुलकर्णी के मार्गदर्शन में की गई।
कार्रवाई में स्थानीय गुन्हा शाखा के पुलिस निरीक्षक पंकज जाधव, सपा/नि योगेश उबाले, सचिन खामगल, राजेंद्र वाघ तथा अमलदार प्रभाकर वाघ, लक्ष्मीकांत आडेप, सागर बाविस्कर, संदीप चिंचोले आदि शामिल रहे।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई और अन्य फरार साथियों की तलाश जारी है। पुलिस ने कहा है कि मामले की गहन जांच चल रही है और आवश्यक साक्ष्य एकत्र कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

- 21 जून की परीक्षा से पहले NTA का बड़ा अपडेट, एडमिट कार्ड और बैंक वेरिफिकेशन पर जरूरी सूचनाNEET UG 2026 री-एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी होते ही लाखों छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंच गए। बढ़ते ट्रैफिक के कारण कई उम्मीदवारों को डाउनलोड में परेशानी हुई। अब NTA ने स्थिति स्पष्ट करते हुए भरोसा दिलाया है कि सभी पात्र छात्रों को समय पर एडमिट कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। एडमिट कार्ड जारी होते ही… Read more: 21 जून की परीक्षा से पहले NTA का बड़ा अपडेट, एडमिट कार्ड और बैंक वेरिफिकेशन पर जरूरी सूचना
- मौत से एक घंटे पहले हंसती-गाती दिखीं संचिता उगाले, आखिरी वीडियो ने फैंस को किया भावुकमहज 30 साल की उम्र में टीवी अभिनेत्री संचिता उगाले के निधन की खबर ने उनके प्रशंसकों और मनोरंजन जगत को गहरे सदमे में डाल दिया है। उनकी मौत से कुछ समय पहले साझा किया गया सोशल मीडिया वीडियो अब चर्चा का विषय बना हुआ है और कई सवाल भी खड़े कर रहा है। खुशियों… Read more: मौत से एक घंटे पहले हंसती-गाती दिखीं संचिता उगाले, आखिरी वीडियो ने फैंस को किया भावुक
- क्या TMC में सब कुछ ठीक है? 20 सांसदों के कदम से ममता की पार्टी में हलचलपश्चिम बंगाल की राजनीति में उस समय बड़ा मोड़ आ गया जब TMC के 20 बागी सांसदों ने एक छोटी और अपेक्षाकृत कम चर्चित पार्टी NCPI में विलय का दावा कर दिया। लेकिन मामला तब और दिलचस्प हो गया जब खुद NCPI के संस्थापक ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी सोशल मीडिया से मिली है।… Read more: क्या TMC में सब कुछ ठीक है? 20 सांसदों के कदम से ममता की पार्टी में हलचल
- रामलला के चढ़ावे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट निगरानी में जांच की मांगअयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं के दान को लेकर उठे सवाल अब देश की सबसे बड़ी अदालत तक पहुंच गए हैं। करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़े इस मामले में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग ने नई बहस छेड़ दी है। क्या सुप्रीम कोर्ट इस मामले में हस्तक्षेप करेगा। आस्था के केंद्र से उठे… Read more: रामलला के चढ़ावे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट निगरानी में जांच की मांग
- वीरेंद्र धोका के प्रयासों को मुख्यमंत्री का प्रतिसाद, जालना के डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी उद्यान के बदलेंगे हालात?जालना शहर के डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी उद्यान की बदहाल स्थिति और प्रतिमा की उपेक्षा का मामला मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तक पहुंचा। वीरेंद्र धोका के लगातार प्रयासों के बाद सरकार ने जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
Discover more from NewsNation Online
Subscribe to get the latest posts sent to your email.













































































































Leave a Reply