NewsNation Online

FireFly In News

जालना को मिलेगा नया बायपास | समृद्धी मार्ग के कारण रुका प्रस्ताव, 2038 तक पूर्ण होने की योजना

जालना को मिलेगा नया बायपास: समृद्धी मार्ग के चलते प्रोजेक्ट लटका, बढ़ती आबादी के बीच नियोजन विभाग का प्रस्ताव तैयार

जालना : जालना शहर की बढ़ती आबादी और तीव्र शहरीकरण को देखते हुए एक और नए बायपास की जरूरत महसूस की जा रही है। इस संबंध में नगर रचनाकार विभाग ने दावलवाड़ी, इंदेवाड़ी, पानशेंद्रा, घाणेवाड़ी, खादगांव मार्ग से होकर गुजरने वाले नए बायपास का प्रस्ताव तैयार कर निर्माण विभाग को भेजा है। नियोजन के अनुसार यह नया रींग रोड वर्ष 2038 के भीतर पूर्ण होना आवश्यक है।

समृद्धी और नांदेड रस्तों को प्राथमिकता, जालना बायपास उपेक्षित

सूत्रों के अनुसार, निर्माण विभाग ने समृद्धी महामार्ग और नांदेड-जालना मार्ग को प्राथमिकता देते हुए जालना बायपास प्रस्ताव पर फिलहाल ध्यान नहीं दिया है। जबकि शहर का वर्तमान बायपास अधिकांश क्षेत्रों में अब शहर के भीतर आ गया है, जिससे यातायात में लगातार अड़चनें आ रही हैं।

शहर का विस्तार और बायपास पर दबाव

जालना के छत्रपति संभाजीनगर चौफुली, देऊलगांव राजा, राजूर रोड, अंबड रोड, मंठा रोड, खरपुड़ी रोड, राजपूतवाडी मार्ग, देवमूर्ती रोड और निधोना चौफुली जैसे क्षेत्रों में तेजी से नई कॉलोनियां बस रही हैं। इन इलाकों से होकर जाने वाले पुराने बायपास पर अब भारी ट्रैफिक देखा जा रहा है, जिससे बायपास का उद्देश्य ही विफल हो रहा है।

औद्योगिक विस्तार ने बढ़ाई ज़रूरत

जालना से खादगांव की ओर तक औद्योगिक कंपनियों का विस्तार हो चुका है। दरेगांव, दावलवाड़ी, इंदेवाड़ी, माउलीनगर जैसे क्षेत्रों में नए इंडस्ट्रियल फेज और कॉलोनियां उभर रही हैं, जिससे नए बायपास की आवश्यकता और अधिक महसूस की जा रही है।

महत्वपूर्ण कार्यालयों के सामने यातायात संकट

जिलाधिकारी कार्यालय, पुलिस अधीक्षक, जिला परिषद और न्यायालय जैसे महत्वपूर्ण शासकीय कार्यालय वर्तमान बायपास मार्ग के पास स्थित हैं। ऐसे में आंदोलन या कार्यक्रमों के दौरान भारी वाहनों को मोड़ने की कोई गुंजाइश नहीं रहती, जिससे पुलिस को यातायात नियंत्रण में खासी परेशानी उठानी पड़ती है।

10 मीटर चौड़ा नया बायपास प्रस्तावित

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, प्रस्तावित नया बायपास 10 मीटर चौड़ा होगा और दोनों ओर 2-2 मीटर की खुली जगह छोड़ी जाएगी। हालाँकि यह प्रारंभिक रूपरेखा है, जिसमें समयानुसार बदलाव संभव है।

नया बायपास प्रस्ताव निर्माण विभाग को भेजा गया

नगर रचनाकार विभाग के प्रमुख सुमेध खरवडकर ने बताया कि प्रस्ताव तैयार कर निर्माण विभाग को भेजा गया है। नियोजन के अनुसार आगामी 20 वर्षों में यह बायपास मार्ग निर्माण होना अनिवार्य है।

#JalnaBypass #UrbanDevelopment #SamruddhiMahapath #JalnaNews #Infrastructure





Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading