NewsNation Online

FireFly In News

जालना में मंदिर भूमि घोटाला: भू माफियाओं और बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से नीलामी, , समाज ने उठाई आवाज

जालना में मंदिर भूमि घोटाला: भू माफियाओं और बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से नीलामी, समाज ने उठाई आवाज

जालना। शहर के खरपुडी रोड स्थित सरस्वती मंदिर की पवित्र भूमि पर भू माफियाओं और बैंक अधिकारियों की काली नजर पड़ गई है। प्रतिष्ठित सारस्वत समाज द्वारा संरक्षित इस भूमि को बार-बार अवैध रूप से हस्तांतरित किया गया।

समाज को तब झटका लगा जब चिखली अर्बन कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड ने इस भूमि की नीलामी के लिए सार्वजनिक इश्तेहार जारी किया।

समाज का गंभीर आरोप:

  • सुनियोजित भूमि घोटाला: भू-माफिया और बैंक अधिकारियों की मिलीभगत।
  • बिना जांच स्वीकृत कर्ज: मंदिर की जमीन पर बिना निरीक्षण के करोड़ों का लोन।
  • अवैध नामांतरण: मंदिर भूमि को दस्तावेजों में निजी नामों में बदला गया।
  • बिना सूचना नीलामी: समाज को भनक तक नहीं लगी।

संघर्ष समिति की स्थापना

सरस्वती मंदिर बचाओ संघर्ष समिति‘ का गठन कर पत्रकार सम्मेलन में पूरे मामले की जानकारी दी गई। समिति ने कहा, जब तक निष्पक्ष जांच नहीं होती, तब तक नीलामी रद्द होनी चाहिए।

इन प्रमुख नामों का उल्लेख:

बैंक द्वारा जारी इश्तिहार में बताया गया कि यह जमीन राकेश दुर्गा प्रसाद शर्मा (प्रोप्राइटर, अंपायर ट्रेडर्स) द्वारा लिए गए कर्ज की अदायगी के वास्ते गिरवी रखकर कर्ज लिया गया, जिसकी गारंटी सह कर्जदार अनुजकुमार श्रीनिवास सारस्वत द्वारा दी गई. वर्तमान में इस भूमि पर ₹5.50 करोड़ से अधिक का बकाया है. समाज का सवाल है – मंदिर भूमि पर इतना बड़ा कर्ज कैसे स्वीकृत किया गया?

कुल बकाया राशि: ₹5.50 करोड़+

#समाज_का_सवाल: मंदिर भूमि पर इतना बड़ा कर्ज कैसे स्वीकृत हुआ?

भ्रष्ट बैंकिंग प्रणाली पर सवाल:

समाज ने चिखली अर्बन बैंक की भूमिका पर सवाल उठाया है। बैंक पहले भी कई लोन घोटालों में लिप्त रहा है।

प्रशासन और पुलिस में शिकायत की तैयारी:

समिति जल्द ही जिला प्रशासन, भूमि अभिलेख कार्यालय और पुलिस में शिकायत दर्ज कराएगी। दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई है।

समिति का कहना है: “जो कार्य निजामशाही में नहीं हुआ, वह आज स्वतंत्र भारत में हो रहा है। अब मंदिर भी सुरक्षित नहीं हैं।”

संवाददाता सम्मेलन में उपस्थित प्रमुख लोग:

  • मुरारीलाल सारस्वत (पूर्व अध्यक्ष)
  • जितेन्द्र ओझा
  • पूर्व विधायक शकुंतलादेवी शर्मा
  • संजय सारस्वत
  • मनोज शर्मा
  • मधुसूदन ओझा
  • शैलेश शर्मा
  • चंद्रकांत शर्मा
  • परीक्षित शर्मा
  • गजानन सारस्वत
  • राहुल वझे
  • गणेश पांडे
  • राम सारस्वत
  • भगवती प्रसाद शर्मा
  • गौरव शर्मा

#भूमि_घोटाला #सरस्वती_मंदिर_बचाओ #जालना_समाचार #BankScam #TempleLandFraud




आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading