NewsNation Online

News That Informs. Stories That Matter.

जालना के शास्त्रीनगर और युसूफ कॉलोनी में गंदगी का संकट, घरों में नाले का पानी, श्रद्धालु और नागरिक परेशान

जालना के शास्त्रीनगर और युसूफ कॉलोनी में गंदगी का संकट, घरों में नाले का पानी, श्रद्धालु और नागरिक परेशान

जालना: जालना शहर के शास्त्री नगर और युसूफ कॉलोनी इलाके में फैली गंदगी और जल निकासी की बदहाल व्यवस्था ने स्थानीय नागरिकों के लिए स्वास्थ्य संबंधी गंभीर संकट खड़ा कर दिया है। रेणुका देवी मंदिर के समीप का क्षेत्र बदबू और कचरे से अटा पड़ा है, वहीं नालों का गंदा पानी लोगों के घरों में घुस रहा है।

स्थानीय नागरिकों के अनुसार, महानगरपालिका प्रशासन को कई बार शिकायतें देने के बावजूद न तो सफाई अधिकारी आए और न ही कर्मचारियों ने कोई कार्रवाई की। हालात इतने बदतर हैं कि मरे हुए जानवर खुले में पड़े हैं, जिससे क्षेत्र में तेज दुर्गंध फैल चुकी है।

मंदिर परिसर में भी संकट:

रेणुका देवी मंदिर, जो जालना शहर का प्रमुख और श्रद्धा का केंद्र माना जाता है, अब गंदगी के कारण चर्चा में है। श्रद्धालुओं को मंदिर में दर्शन के दौरान बदबूदार अस्वच्छ माहौल का सामना करना पड़ रहा है, जिससे श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंच रही है।

स्थानीय लोगों ने मंदिर की कंपाउंड वॉल निर्माण की भी मांग की है, जिससे धार्मिक स्थल की गरिमा बनी रह सके।

स्वास्थ्य संकट गहराया:

ड्रेनेज लाइन पूरी तरह से जाम हो चुकी है, जिसके कारण नालों का गंदा पानी घरों में घुस गया है। गंदगी के कारण मच्छरों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है, जिससे डेंगू, मलेरिया, वायरल बुखार जैसे संक्रमण फैलने का खतरा मंडरा रहा है।

सड़कों पर बहता गंदा पानी न केवल बदबू फैला रहा है, बल्कि राहगीरों के लिए असुविधा भी पैदा कर रहा है।

स्थानीय नागरिकों का विरोध:

1 अप्रैल (मंगलवार) को दोपहर 2 बजे क्षेत्रीय नागरिकों ने मीडिया से बात करते हुए अपनी समस्याएं साझा की और महानगरपालिका प्रशासन की लापरवाही पर नाराजगी जताई।

इस दौरान शेख महमूद मोमिन, अब्दुल वसीम जब्बार, शेख मननान, नूर मोहम्मद, अता मोहम्मद बक्षी, साद बिन मुबारक, कमाल सर, शेख सुभान, मौलाना हककानी, जावेद सर, जफर शेख, रब्बानी सर सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे।

नागरिकों की प्रमुख मांगें:

  • रेणुका देवी मंदिर परिसर की तत्काल सफाई हो।
  • क्षेत्र में नियमित स्वच्छता अभियान चलाया जाए।
  • ड्रेनेज सिस्टम को तुरंत दुरुस्त किया जाए।
  • श्रद्धालुओं के लिए मंदिर परिसर को स्वच्छ और सुरक्षित बनाया जाए।

#जालना #शास्त्रीनगर #युसूफ_कॉलोनी #गंदगी_संकट #रेणुका_देवी_मंदिर #नागरिक_विरोध #स्वास्थ्य_संकट




आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.


Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading