NewsNation Online

FireFly In News

“‘उदयपुर फाइल’ पर विवाद, रज़ा एकेडमी पहुंची हाईकोर्ट”

‘उदयपुर फाइल’ पर बैन की मांग को लेकर रज़ा एकेडमी पहुंची हाईकोर्ट

‘उदयपुर फाइल’ पर बैन की मांग को लेकर रज़ा एकेडमी पहुंची हाईकोर्ट

धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप, कोर्ट से तत्काल रोक लगाने की अपील

नई दिल्ली, 7 जुलाई 2025 – आगामी फिल्म “उदयपुर फाइल” को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। मुस्लिम संगठन रज़ा एकेडमी ने सोमवार को दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर कर फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है।

यह याचिका रज़ा एकेडमी दिल्ली के सचिव एवं MSO (मुस्लिम स्टूडेंट्स ऑर्गनाइज़ेशन ऑफ इंडिया) के चेयरमैन डॉ. शुजाअत अली क़ादरी ने दायर की है। संस्था के प्रमुख जनाब अलहाज मुहम्मद सईद नूरी साहब स्वयं भी अदालत में उपस्थित रहे।

सईद नूरी ने कहा – “फिल्म के ट्रेलर में पैग़म्बर-ए-इस्लाम हज़रत मुहम्मद ﷺ और उनकी पवित्र पत्नियों को लेकर आपत्तिजनक बातें कही गई हैं, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं।”

उन्होंने दावा किया कि यह फिल्म एक विशेष समुदाय को निशाना बनाकर नफ़रत फैलाने का प्रयास करती है। इसका सीधा असर देश की सामाजिक समरसता और कानून व्यवस्था पर पड़ सकता है।

रज़ा एकेडमी ने कोर्ट से अपील की है कि फिल्म के प्रदर्शन पर तत्काल प्रतिबंध लगाया जाए और इसकी सेंसर बोर्ड द्वारा पुन: समीक्षा कराई जाए, जिससे संवैधानिक मूल्यों और धार्मिक सहिष्णुता की रक्षा सुनिश्चित हो सके।

अब इस याचिका पर कोर्ट की सुनवाई का इंतज़ार है, जबकि फिल्म निर्माताओं की ओर से अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

टैग्स: उदयपुर फाइल, रज़ा एकेडमी, दिल्ली हाई कोर्ट, मुस्लिम संगठन, विवादित फिल्म, सईद नूरी, शुजाअत अली क़ादरी, धार्मिक विवाद, फिल्म पर बैन, फिल्म विवाद

Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
NewsNationOnline Team

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading