साईराम मल्टीस्टेट घोटाला!
अध्यक्ष समेत चार आरोपी पुलिस कस्टडी में — 5.57 करोड़ की संपत्ति जब्त
आर्थिक अपराध शाखा की बड़ी कार्रवाई — निवेशकों के करोड़ों रुपये फंसे
जालना | प्रतिनिधि विशेष
अंबड स्थित साईराम अर्बन मल्टीस्टेट को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी में बड़े घोटाले का खुलासा हुआ है। आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने साईराम मल्टीस्टेट के अध्यक्ष समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही बीड जिले में आरोपियों की करीब 5 करोड़ 57 लाख रुपये की संपत्ति जब्त कर ली गई है।
क्या है मामला?
तक्रारकर्ता डॉ. लक्ष्मण भिमराव सावंत ने वर्ष 2022 में अपने बच्चों के भविष्य के लिए 5 लाख रुपये का फिक्स डिपॉजिट साईराम मल्टीस्टेट बैंक, अंबड शाखा में करवाया था। बैंक ने अधिक ब्याज दर का लालच देकर निवेश करवाया था। परंतु समय पूरा होने के बाद भी पैसे वापस नहीं किए गए।
जांच में सामने आया कि 200 से 225 अन्य निवेशकों के भी पैसे बैंक में फंसे हुए हैं। जिसके बाद तक्रारकर्ता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
गिरफ्तार आरोपी —
- शाहिनाथ विक्रमराव परभणे (अध्यक्ष)
- विनायक शाहिनाथ परभणे (सीईओ)
- शिवाजी निवृत्ती खोड (संचालक)
- विठ्ठल ज्ञानदेव जाधव (संचालक)
जब्त की गई संपत्ति —
पुलिस ने बीड जिले में आरोपियों की 11 संपत्तियां जब्त की हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 5.57 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
कोर्ट कार्रवाई —
सभी आरोपियों को 7 अप्रैल 2025 को गिरफ्तार कर कोर्ट से पुलिस कस्टडी (PCR) मंजूर कराई गई। 15 अप्रैल 2025 तक पुलिस कस्टडी बढ़ा दी गई है।
पुलिस कार्रवाई में शामिल अधिकारी —
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अजयकुमार बंन्सल, अपर पुलिस अधीक्षक आयुष नोपाणी के मार्गदर्शन में की गई। जांच दल में पुलिस उप अधीक्षक मनोज राठोड समेत कई अधिकारी शामिल थे।
© http://www.newsnationonline.com | सभी अधिकार सुरक्षित

Discover more from NewsNation Online
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




































































































Leave a Reply