रिंग रोड लूटकांड का पर्दाफाश — दो आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में दूसरी वारदातों का भी खुलासा
जालना | विशेष प्रतिनिधि
रात्रि के समय जालना के रिंग रोड पर लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले दो शातिर आरोपियों को चंदनझिरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई 3 मई 2025 को दर्ज की गई एक शिकायत के आधार पर की गई थी, जिसमें शिकायतकर्ता पांडुरंग कोल्हे (निवासी: नवीन मोढा, गोकुलनगर) ने बताया था कि जब वह MIDC से घर लौट रहे थे, तब होटल कनक पैलेस के समीप रिंग रोड पर तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें रोका, मारपीट की और धमकी देकर उनकी मोटरसाइकिल तथा अन्य सामान जबरन लूट लिया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस निरीक्षक सम्राटसिंह राजपूत के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों — अनिकेत अनिल तुपे (25 वर्ष) और दीपक साबळे (19 वर्ष), दोनों निवासी नूतन वसाहत, जालना — को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेशी के बाद दोनों को 16 मई 2025 तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने इनके पास से HF डीलक्स मोटरसाइकिल जब्त की है, जिसका उपयोग अपराध में किया गया था।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने यह भी कबूल किया कि 2 अप्रैल 2025 को मंठा रोड के चौधरी नगर क्षेत्र में एक आइसक्रीम विक्रेता से भी उन्होंने अपने फरार साथी के साथ मिलकर पैसे लूटे थे। जांच में यह भी सामने आया है कि मुख्य आरोपी अनिकेत तुपे पर पूर्व में भी लूटपाट और डकैती के गंभीर मामले दर्ज हैं, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि इनके खिलाफ और भी आपराधिक मामले उजागर हो सकते हैं।
इस पूरी कार्रवाई में शामिल अधिकारीगण:
- श्री आयुष नोपानी (प्रभारी पुलिस अधीक्षक, जालना)
- श्री अनंत कुलकर्णी (उपविभागीय पुलिस अधिकारी, जालना)
- निरीक्षक सम्राटसिंह राजपूत
- सहायक निरीक्षक सुशील चव्हाण
- पीएसआई विठ्ठल शिंदे
- सहायक पीएसआई कृष्णा तांगे
- कर्मचारी: अभिजीत वायकोस, अशोक जाधव, राजू पवार, दीपक डेंगळ
- चालक: सग्रामसिंह ठाकुर
- स्थायी गश्ती अधिकारी: सागर बाविस्कर
पुलिस अब फरार तीसरे आरोपी की तलाश में जुट गई है और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
#JalnaCrime #RingRoadRobbery #ChandanziraPolice #MaharashtraNews #PoliceAction

Discover more from NewsNation Online
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




































































































Leave a Reply