NewsNation Online

FireFly In News

भोकरदन पुलिस की तत्परता: अपहृत बालिकाओं को सुरक्षित किया, आरोपी गिरफ्तार

Promptness of Bhokardan police: Kidnapped girls were saved, accused arrested

जालना: भोकरदन पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में अल्पवयस्क बालिकाओं को अपहरण से मुक्त कर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की और दोषियों को गिरफ्तार किया.

*पहला मामला: सातारकर मठ, पंढरपुर से अपहृत बालिका बरामद

21 नवंबर 2024 को भोकरदन पुलिस थाने में दर्ज अपराध क्रमांक 513/2024 के तहत दादाराव भाऊसाहेब साबले (निवासी लिंगेवाड़ी, तहसील भोकरदन) पर आरोप था कि उसने एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर सातारकर मठ, पंढरपुर (जिला सोलापुर) में छुपाया था.

गुप्त सूचना प्राप्त होने पर पुलिस निरीक्षक किरण एम. बिडवे ने तुरंत एक विशेष टीम का गठन कर अपहृत बालिका का पता लगाने के निर्देश दिए. इस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 दिसंबर 2024 को बालिका को सुरक्षित बचा लिया और आरोपी दादाराव भाऊसाहेब साबले को गिरफ्तार कर लिया. पीड़िता को जालना स्थित बाल सुधार गृह में भेजा गया.

*दूसरा मामला: चार घंटे में बचाई गई बालिका

7 दिसंबर 2024 को शिवाजी स्कूल, भोकरदन के पास से एक नाबालिग बालिका के अपहरण की शिकायत दर्ज की गई. पुलिस ने अपराध क्रमांक 527/2024 के तहत मामला दर्ज किया और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस उपनिरीक्षक पवन राजपूत और उनकी टीम ने चार घंटे के भीतर पीड़िता को छत्रपती संभाजीनगर बस स्टैंड के पास से सुरक्षित अपने कब्जे में ले लिया.

भोकरदन पुलिस ने यह कार्य पुलिस अधीक्षक अजय कुमार बंसल, अपर पुलिस अधीक्षक आयुष नोपाणी, उपविभागीय पुलिस अधिकारी अनंत कुलकर्णी और पुलिस निरीक्षक किरण एम. बिडवे के मार्गदर्शन में पूरा किया. इन दोनों मामलों में सराहनीय भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मी में पुलिस उपनिरीक्षक पवन राजपूत, सागर शिंदे  पुलिस नाइक  विकास जाधव, प्रशांत उबाले, उमेश टेकाले, पुलिस कर्मी संदीप भुतेकर, किशोर मोरे, लक्ष्मण राणगोते, नंदकुमार दांडगे, महिला पुलिस सीमा देठे, दीपाली सपकाल   की कुशलता और तत्परता ने न केवल अपहृत बालिकाओं को सुरक्षित बचाया, बल्कि आरोपी को भी कानून के शिकंजे में पहुंचाया. भोकरदन पुलिस की इस कार्रवाई की सर्वत्र सराहना हो रही है.


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading