जालना: जिले में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत स्थानीय अपराध शाखा ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन देसी पिस्तौल और पांच जिंदा कारतूस जब्त किए हैं। जप्त हथियारों की अनुमानित कीमत ₹1.20 लाख बताई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक अजयकुमार बंसल के निर्देशानुसार, स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक पंकज जाधव के नेतृत्व में यह कार्रवाई 30 अक्टूबर 2025 को की गई। गुप्त सूचना के आधार पर टीम को पता चला कि भिमा भाऊराव वाघमारे (23 वर्ष, निवासी सोलगव्हाण, जालना) नामक व्यक्ति जालना शहर में आया है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसने सुशांत उर्फ मुन्ना राजू भुरे (27 वर्ष, निवासी कानडी बस्ती, जालना) को तीन देसी पिस्तौल ₹1.20 लाख में बेची थीं।
इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने मुन्ना भुरे के घर पर छापा मारकर उसे गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से दो देसी पिस्तौल व तीन जिंदा कारतूस बरामद किए। इस मामले में सदर बाजार पुलिस थाना, जालना में अपराध दर्ज किया गया है।
इसी तरह, दूसरी कार्रवाई में पारसमणी उर्फ पवन विनोद स्वामी (26 वर्ष, निवासी चौधरी नगर, जालना) को डिमार्ट के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक देसी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। इस संबंध में ग्रामीण पुलिस थाना, जालना में मामला दर्ज किया गया है।
दोनों कार्रवाइयों में कुल तीन पिस्तौल और पांच जिंदा कारतूस जब्त किए गए हैं।
पुलिस विभाग के अनुसार, वर्ष 2025 में जालना जिले में अवैध शस्त्रों के खिलाफ सर्वाधिक कार्रवाई की गई है। अब तक 39 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 28 आग्नेयास्त्र जब्त किए गए हैं, जबकि धारदार हथियार रखने वाले 102 आरोपियों से 118 हथियार बरामद किए गए हैं।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अजयकुमार बंसल, अपर पुलिस अधीक्षक आयुष नोपाणी और उपविभागीय पुलिस अधिकारी अनंत कुलकर्णी के मार्गदर्शन में की गई। इसमें पुलिस निरीक्षक पंकज जाधव, उपनिरीक्षक योगेश उबाळे, सचिन खामगळ, राजेंद्र वाघ, तथा अमलदार गोपाल गोशिक, प्रभाकर वाघ, रमेश राठोड़, सागर बाविस्कर, इरशाद पटेल, संदीप चिंचोले और सतीश श्रीवास शामिल थे।
— NewsNationOnline Team

- जालना की लिफ्ट सुरक्षा: प्रशासनिक कार्रवाई की जरूरत
जालना में लिफ्ट सुरक्षा को लेकर सख्ती बढ़ी। नियमों के उल्लंघन पर 50 हजार तक जुर्माना और जेल का प्रावधान, अधिवक्ता ने मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग की। - गुजरात गैस शेयर न्यूज़ India: अपग्रेड के बाद 8% उछाल, क्या अब जारी रहेगी तेजी?
गुजरात गैस शेयर न्यूज़ में बड़ा अपडेट सामने आया है, जहां ब्रोकरेज अपग्रेड के बाद स्टॉक में 8% की तेजी देखी गई। जानिए आगे क्या हो सकता है। - जेद्दा में शकीरा शो रद्द | रज़ा अकादमी ने सऊदी फैसले का किया स्वागत
जेद्दा में शकीरा का शो रद्द होने पर रज़ा अकादमी ने सऊदी सरकार के फैसले की सराहना करते हुए इसे मुस्लिम भावनाओं का सम्मान बताया। - स्टॉक मार्केट डील न्यूज़ India: Lloyds Group की बड़ी खरीद, Bharat Wire Ropes में 5% हिस्सेदारी – जानिए पूरा मामला
स्टॉक मार्केट डील न्यूज़ के तहत Lloyds Group ने Bharat Wire Ropes में 5% से ज्यादा हिस्सेदारी खरीदी, जबकि HCP Investments ने Ind-Swift Labs में हिस्सेदारी बेची। जानिए इसका बाजार पर असर। - स्टॉक कॉर्पोरेट एक्शन न्यूज़ India: बोनस, स्टॉक स्प्लिट और डिविडेंड के लिए 9 शेयर अगले हफ्ते होंगे एक्स-डेट – जानिए पूरी डिटेल
स्टॉक कॉर्पोरेट एक्शन न्यूज़ के तहत अगले हफ्ते कई शेयर एक्स-डेट पर जाएंगे। जानिए बोनस, स्टॉक स्प्लिट और डिविडेंड का पूरा असर।
Discover more from NewsNation Online
Subscribe to get the latest posts sent to your email.






































































































Leave a Reply