NewsNation Online

FireFly In News

महाराष्ट्र के रेलवे विकास के लिए 23,778 करोड़ की घोषणा पर जालना रेलवे संघर्ष समिति ने जताया आभार

Jalna Railway Sangharsh Samiti expressed gratitude on the announcement of Rs 23,778 crore for railway development in Maharashtra

जालना- केंद्र सरकार द्वारा महाराष्ट्र के रेलवे विकास के लिए 23,778 करोड़ रुपये की घोषणा किए जाने पर जालना रेल्वे संघर्ष समिति ने आभार व्यक्त किया है. इस संदर्भ में रेलवे स्टेशन, जालना पर दोपहर 1 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें इस फैसले का स्वागत किया गया.

बैठक में यह भी उल्लेख किया गया कि राज्य सरकार पहले ही जालना-खामगांव और जालना-जलगांव नए रेलवे मार्गों के लिए 50% निधि देने का प्रस्ताव मंजूर कर चुकी है. समिति ने महाराष्ट्र सरकार से आग्रह किया कि मराठवाड़ा, विदर्भ और खानदेश को जोड़ने वाले इन मार्गों के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध कराया जाए, ताकि जालना, बुलढाणा और जलगांव जैसे पिछड़े जिलों का समुचित विकास हो सके.

* रेलवे संघर्ष समिति में नए सदस्यों की नियुक्ति

बैठक के दौरान जालना रेल्वे संघर्ष समिति को मजबूत करने के लिए प्रतिष्ठित नागरिकों को सदस्य पद प्रदान किया गया. नवनियुक्त सदस्यों में शामिल हैं:

नवनाथ आबा वाघमारे (ओबीसी नेता, संघर्ष योद्धा), सुयोगदादा खर्डेकर, गणेश जाधव, सय्यद अफसर सय्यद सिकंदर, ममताताई कायंदे, शालिनीताई मुले, महंमद मुश्ताक.

नए सदस्यों का महासचिव फिरोज अली, सचिव अशोक मिश्रा, डॉ. राधेश्याम जैस्वाल, डॉ. केदार करावा, सुरेश सदगुरे, धर्मा खिल्लारे, राम गायकवाड़, नंदू  चौधरी सहित अन्य वरिष्ठ सदस्यों द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया.

*रेलवे विकास हेतु प्रतिनिधिमंडल मुंबई-दिल्ली जाएगा

बैठक में निर्णय लिया गया कि राज्य सरकार से अतिरिक्त निधी मंजूर कराने और रेलवे से जुड़ी समस्याओं को हल करने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल मुंबई और दिल्ली का दौरा करेगा. यह प्रतिनिधिमंडल जालना के पालकमंत्री पंकजा मुंडे, सांसद डॉ. कल्याण काले, पूर्व मंत्री बबनराव लोणीकर और पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री रावसाहेब पाटील दानवे के मार्गदर्शन में अपनी मांगें रखेगा.

बैठक का प्रास्ताविक वक्तव्य महासचिव फिरोज अली ने दिया, जबकि आभार प्रदर्शन गणेश जाधव ने किया.इस अवसर पर समिति ने संकल्प लिया कि रेलवे से जुड़ी लंबित परियोजनाओं को शीघ्र पूरा कराने के लिए संघर्ष जारी रहेगा.


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading