NewsNation Online

FireFly In News

जालना पुलिस ने पकड़ा रात में लूटपाट करने वाला गिरोह — हथियार और 1.04 लाख नकदी बरामद

जालना पुलिस को बड़ी सफलता — रात में पत्रकार से लूट करने वाला गिरोह गिरफ्तार, हथियार व 1.04 लाख की नकदी बरामद

जालना (गोंदी) : डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती के बंदोबस्त के दौरान गश्त कर रही पुलिस टीम ने लूटपाट करने वाले एक सक्रिय गिरोह को धरदबोचा। यह गैंग रात के समय राहगीरों को चाकू की नोंक पर लूटने का प्रयास कर रहा था।

घटना 14 अप्रैल 2025 की रात करीब 10:43 बजे की है, जब दिव्य मराठी के पत्रकार मदन राखुंडे अपनी गाड़ी से सुखापुरी फाटे के पास से गुजर रहे थे। तभी तीन युवक बाइक पर आए और उनकी गाड़ी को रोककर चाकू दिखाकर गले से नकदी व मोबाइल छीन लिया। आरोपी लूट के बाद शहागढ़ की ओर फरार हो गए।

पत्रकार की सूचना पर गोंदी पुलिस हरकत में आई। जवानों ने अंधेरे का फायदा उठाकर भाग रहे संदिग्धों का पीछा किया। एक आरोपी गल्हाटी नदी के पास अंधेरे में फरार हो गया, लेकिन बाकी दो को पकड़ने में पुलिस ने सफलता पाई।

गिरफ्तार आरोपियों में दो विधि संघर्षग्रस्त किशोर और एक वयस्क — अमोल शिवाजी पांझरे (उम्र 18 वर्ष, निवासी तिर्थपुरी, अंबड) शामिल हैं। आरोपियों के पास से एक खंजर, तीन मोबाइल फोन, लूटी गई रकम व एक मोटरसाइकिल सहित कुल ₹1,04,000 मूल्य का माल जब्त किया गया।

घटना की जांच में यह स्थान अंबड थाना क्षेत्र में पाया गया, जिसके चलते तीनों आरोपियों और बरामद माल को अंबड पुलिस थाने को सौंप दिया गया है।

जालना पुलिस की सक्रियता और तत्परता से एक बड़ा अपराध टल गया। आम जनता और मीडिया कर्मियों ने पुलिस के इस साहसी कार्रवाई की सराहना की है।


© http://www.newsnationonline.com | All Rights Reserved


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading