NewsNation Online

FireFly In News

गौहत्या का वीडियो वायरल: जालना में तनाव, चमड़ा बाजार के तीन कत्लखानों पर बुलडोज़र कार्रवाई





गौहत्या का वीडियो वायरल:  चमड़ा बाजार के तीन कत्लखानों पर चला बुलडोज़र

जालना: असलम कुरैशी द्वारा गौ हत्या करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जालना शहर में तनाव का माहौल पैदा हो गया। इसी घटनाक्रम के बीच मंगलवार को प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए चमड़ा बाजार क्षेत्र में स्थित तीन कत्लखानों पर बुलडोज़र चला दिया।

आंदोलन और ज्ञापन

वीडियो सामने आने के बाद विभिन्न हिंदू संगठनों ने जालना महानगरपालिका मुख्यालय पर आंदोलन किया और शहर में चल रहे कत्लखानों को तुरंत बंद करने व ध्वस्त करने की मांग की। संगठनों का प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक कार्यालय भी पहुंचा और ज्ञापन सौंपा।

पूर्व विधायक की चेतावनी

इस मामले में पूर्व विधायक कैलाश गोरंट्याल ने भी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए चेतावनी दी थी कि गणेशोत्सव से पहले आरोपी की गिरफ्तारी और प्रशासनिक कार्रवाई आवश्यक है।

प्रशासन की कार्रवाई

बढ़ते दबाव और जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए सोमवार सुबह करीब 8 बजे नगर निगम की टीम पुलिस बल के साथ चमड़ा बाजार पहुंची और कार्रवाई शुरू की। दोपहर तक तीनों कत्लखानों को पूरी तरह जमींदोज़ कर दिए गए। कत्लखाने स्वयं महानगरपालिका के थे, जो खंडहरनुमा स्थिति में पड़े हुए थे।

प्रशासन का बयान और नागरिक प्रतिक्रिया

प्रशासन का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और कतलखानों में हो रही किसी भी प्रकार की गलत गतिविधियों पर अंकुश लगाना है। वहीं, स्थानीय नागरिकों ने भी नगर निगम की इस कार्रवाई का स्वागत किया।

न्यायिक कार्रवाई

इस बीच सदर बाजार पुलिस थाने में असलम कुरैशी सहित अन्य दो के विरुद्ध विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। गौ रक्षकों की मांग है कि आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए।

Tags: जालना, गौहत्या, असलम कुरैशी, चमड़ा बाजार, कत्लखाने, बुलडोज़र कार्रवाई, कानून-व्यवस्था


Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
NewsNationOnline Team

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading