NewsNation Online

FireFly In News

जालना में खौफनाक हत्याकांड: बहू ने सास का सिर दीवार पर पटककर की हत्या, शव बोरे में भरकर ले जाने की कोशिश; CCTV में कैद हुई वारदात

जालना में खौफनाक हत्याकांड: बहू ने सास का सिर दीवार पर पटककर की हत्या, शव बोरे में भरकर ले जाने की कोशिश; CCTV में कैद हुई वारदात

जालना: महाराष्ट्र के जालना शहर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां प्रियदर्शनी कॉलोनी (भोकरदन नाका परिसर) में एक बहू ने अपनी सास की नृशंस हत्या कर दी। घटना बुधवार (2 अप्रैल) की सुबह सामने आई, जब मृतका सविता शिनगारे का शव बोरे में बंद हालत में मिला। हत्या के बाद आरोपी बहू प्रतीक्षा शिनगारे फरार हो गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रतीक्षा अपने पति आकाश शिनगारे की अनुपस्थिति में सास सविता शिनगारे के साथ प्रियदर्शनी कॉलोनी में किराए के मकान में रह रही थी। आकाश बीड जिले के वावरे अंतरवली गांव का निवासी है और निजी नौकरी के चलते लातूर में रहता है। प्रतीक्षा और आकाश का विवाह छह महीने पहले परभणी में हुआ था।

बताया जा रहा है कि बुधवार तड़के किसी विवाद के चलते प्रतीक्षा ने सास सविता का सिर दीवार पर जोर से पटककर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव को बोरे में भरकर ठिकाने लगाने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सकी।

घटना के कुछ ही देर बाद, सुबह 5:28 बजे प्रतीक्षा घर से बाहर निकलते हुए CCTV कैमरे में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि वह अपने किसी साथी की मदद से दोपहिया वाहन पर सवार होकर फरार हो गई। पुलिस ने आरोपी की तलाश में दो टीमें रवाना कर दी हैं और इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

इस सनसनीखेज हत्या से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है।

#JalnaCrime #सासकीहत्या #बहूफरार #CCTVFootage #जालना_हत्या #BreakingNews #HindiNews




Discover more from NewsNation Online

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

आपके लिए सुझाव

author avatar
Imran Siddiqui

Discover more from NewsNation Online

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading